facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की तेल मांग 2040 के मध्य तक होगी स्थिर, वैश्विक मांग 2035 के बाद गिरने की संभावना: बीपी एनर्जी

Advertisement

जून में इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी ने अनुमान लगाया था कि कच्चे तेल की आपूर्ति में सतत वृद्धि वैश्विक मांग को पीछे छोड़ देगी, जिससे 2030 तक बाजार में तेल की अधिकता हो जाएगी।

Last Updated- August 21, 2024 | 10:08 PM IST
India's oil demand will be stable till mid-2040, global demand likely to fall after 2035: BP Energy भारत की तेल मांग 2040 के मध्य तक होगी स्थिर, वैश्विक मांग 2035 के बाद गिरने की संभावना: बीपी एनर्जी

बीपी एनर्जी के मुख्य अर्थशास्त्री स्पेंसर डेल ने बुधवार को कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत की तेल की मांग 2040 के मध्य तक स्थिर हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तेल की वैश्विक मांग 2035 तक स्थिर हो जाएगी, उसके बाद गिरनी शुरू होगी।

संवाददाताओं को जानकारी देते हुए डेल ने कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेल की वैश्विक मांग 2035 में तेल की मांग उतनी ही रहेगी, जितनी मांग आज है। तेल की मांग अगले 10 साल तक स्थिर बनी रहेगी।’ यह जानकारियां बीपी एनर्जी आउटलुक 2024 रिपोर्ट से सामने आई हैं।

उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर उभरते देशों में तेल की मांग में वृद्धि जारी है, वहीं ओईसीडी सहित विकसित देशों में पिछले 15-20 साल से तेल की मांग कम हो रही है। चीन में तेल की मांग इस दशक के बाद गिरनी शुरू हो जाने की उम्मीद है।’

जून में इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी ने अनुमान लगाया था कि कच्चे तेल की आपूर्ति में सतत वृद्धि वैश्विक मांग को पीछे छोड़ देगी, जिससे 2030 तक बाजार में तेल की अधिकता हो जाएगी। बीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क परिवहन में तेल की मांग तेजी से गिर रही है। डेल ने कहा कि वाहनों की कार्यकुशलता में सुधार के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के कारण ऐसा हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘हमने पाया है कि भारत में दोपहिया वाहनों का विद्युतीकरण हो रहा है, लेकिन अब प्राकृतिक गैस से चलने वाले दोपहिया वाहन भी अपनी भूमिका निभाने जा रहे हैं। हमें अभी साफ नहीं है कि तेल से चलने वाले वाहनों को कम करने में बिजली से चलने वाले वाहन अहम भूमिका निभाएंगे, या प्राकृतिक गैस के वाहन इनकी जगह लेंगे।’

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement