facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2025 में भारत की तेल मांग चीन को पीछे छोड़ने वाली है, जानिए क्या होगा असर

Advertisement

विशेषज्ञों का अनुमान है कि बढ़ती आबादी और आमदनी के कारण भारत में तेल की खपत तेजी से बढ़ेगी, जबकि चीन की खपत धीमी पड़ सकती है।

Last Updated- September 08, 2025 | 1:04 PM IST
crude oil price

इस साल भारत में तेल की मांग चीन की तुलना में तेजी से बढ़ सकती है। Trafigura Group के मुख्य अर्थशास्त्री साद रहीम ने S&P Global Commodity Insights द्वारा आयोजित APPEC सम्मेलन में कहा, “हम भारत की तेल मांग को लेकर आशावादी हैं। इस साल, अगर रणनीतिक भंडारण को छोड़ दें तो भारत की मांग चीन से अधिक होगी।”

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में तेल की बढ़ती खपत का मुख्य कारण शहरों में बढ़ती आबादी, बढ़ती आय और जीवन स्तर में सुधार है। देश में बढ़ते शहरीकरण और लोगों की बढ़ती आमदनी के कारण प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे तेल की खपत बढ़ रही है।

वहीं, चीन में कच्चे तेल की खपत अब अपेक्षाकृत धीमी हो गई है। चीन की तेल खपत में केवल पेट्रोकेमिकल सेक्टर में वृद्धि दिखाई दे रही है। इसके अलावा, इस साल चीन में कुल खपत की वृद्धि मुख्य रूप से तेल भंडारण (स्टॉकपाइलिंग) के चलते बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन ने पिछले कुछ महीनों में लगभग 2 लाख बैरल रोजाना का तेल स्टॉक किया है। इस स्टॉकिंग से वैश्विक तेल की कीमतों को स्थिरता मिली है, जबकि OPEC+ ने बंद क्षमता को तेजी से फिर से चालू किया है।

यह भी पढ़ें: फिर से दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत-चीन का होगा दबदबा! अमेरिका को मिलेगी टक्कर?

Gunvor Group के वैश्विक रिसर्च प्रमुख फ्रेडरिक लासेरे ने कहा, “आज चीन अपनी रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) बढ़ा रहा है और तेल का भंडारण कर रहा है। लेकिन लॉन्गटर्म में चीन इतनी स्टॉकिंग जारी नहीं रख पाएगा और आने वाले समय में बाजार में अतिरिक्त तेल को पूरी तरह से एडजस्ट करना चुनौतीपूर्ण होगा।”

साद रहीम ने कहा कि अगले साल दुनिया में तेल की मांग बढ़ाने के लिए कोई मजबूत कारण नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतनी मांग होगी कि अतिरिक्त तेल बिक जाए। उनके मुताबिक, अगले साल तेल की मांग लगभग 10 लाख बैरल रोजाना बढ़ सकती है, लेकिन अगर यह मांग ज्यादा नहीं बढ़ी तो अतिरिक्त तेल को बाजार में बेचना मुश्किल हो जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में बढ़ती मांग और चीन में धीमी खपत के बीच वैश्विक तेल बाजार की दिशा इस साल काफी हद तक तय होगी। निवेशक और तेल उत्पादक इस बदलाव पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। (ब्लमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement