facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s Power Consumption: 2023-24 की पहली छमाही में बिजली खपत 8% बढ़कर 847 अरब यूनिट

Advertisement

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल, मई और जून में बेमौसम बारिश ने बिजली की खपत को प्रभावित किया है।

Last Updated- October 08, 2023 | 1:26 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत की बिजली खपत (Power Consumption in India) लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 847 अरब यूनिट हो गई। देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी के चलते यह वृद्धि हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-सितंबर 2023-24 के दौरान बिजली की खपत बढ़कर 847 अरब यूनिट हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 786 अरब यूनिट थी। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल, मई और जून में बेमौसम बारिश ने बिजली की खपत को प्रभावित किया है। ऐसा नहीं होता तो देश में इसकी वृद्धि दोहरे अंक में हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि अगस्त में उमस के कारण बिजली की मांग के साथ खपत में सुधार हुआ। इसके चलते अगस्त और सितंबर में बिजली की खपत बढ़ी।

यह भी पढ़ें : GST काउंसिल ने लेबल वाले मोटे अनाज के आटे पर 5% टैक्स लगाने का फैसला किया: वित्त मंत्री

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि बिजली की अधिकतम मांग अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान 241 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में यह आंकड़ा 215.88 गीगावॉट था।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement