facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में भारत के प्राइवेट सेक्टर की रफ्तार धीमी, मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लेकिन सर्विस सेक्टर सुस्त

Advertisement

HSBC फ्लैश PMI 57.9 पर, विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती लेकिन सेवा क्षेत्र में गिरावट; लागत दबाव और मूल्यवृद्धि बढ़ी

Last Updated- January 24, 2025 | 10:48 PM IST
India Service PMI

जनवरी में भारत के निजी क्षेत्र का उत्पादन नवंबर 2023 के बाद सबसे सुस्त रफ्तार से बढ़ा है। शुक्रवार को जारी एचसबीसी फ्लैश पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सर्वे के मुताबिक नए कारोबार की कमी से सेवा क्षेत्र सुस्त हुआ है और इससे विनिर्माण क्षेत्र की तेज वृद्धि भी प्रभावित हुई है। एलऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित सूचकांक जनवरी में गिरकर 57.9 पर आ गया, जो दिसंबर में 59.2 पर था।

बहरहाल भारत के विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में मासिक बदलाव का मापन करने वाला सूचकांक 50 के स्तर से ऊपर रहा है, जो कारोबारी गतिविधियों में विस्तार को दिखाता है। लगातार 42वें महीने सूचकांक 50 से ऊपर रहा है।

सर्वे में कहा गया है, ‘एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित ताजा एचएसबीसी फ्लैश पीएमआई आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण उद्योग का तेज विस्तार हुआ है और इससे सेवा अर्थव्यवस्था में वृद्धि की सुस्त गति की भरपाई हुई है। बहरहाल वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य तेजी से बढ़ा है और लागत का दबाव बढ़ गया है।’

नए ऑर्डर, आउटपुट, रोजगार, आपूर्तिकर्ता की डिलिवरी का समय और इन्वेंट्री स्तरों की जानकारी देने वाले विनिर्माण क्षेत्र के फ्लैश पीएमआई ने कारखाने की स्थिति में सुधार के संकेत दिए हैं। जनवरी में पीएमआई बढ़कर 58 पर पहुंच गया, जो दिसंबर में 56.4 था। यह जुलाई 2024 के बाद की सबसे मजबूत स्थिति है।

इसके विपरीत सेवा क्षेत्र में सुस्ती आई है। सेवा क्षेत्र का फ्लैश पीएमआई जनवरी में घटकर 56.8 पर आ गया है, जो दिसंबर में 59.3 था। एचएसबीसी में चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र ने साल की शुरुआत मजबूती से की है और आउटपुट और नए ऑर्डर बढ़े हैं, जो तीसरी तिमाही में तुलनात्मक रूप से कमजोर थे।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement