facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Q3 GDP Data: दिसंबर तिमाही में 6.2% की दर से बढ़ी इंडियन इकोनॉमी, FY25 में 6.5% रही ग्रोथ

Advertisement

यह पिछले साल की 9.2% ग्रोथ के मुकाबले धीमी है और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 6.6% अनुमान से हल्का नीचे है।

Last Updated- February 28, 2025 | 4:56 PM IST
India GDP Growth

नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए GDP ग्रोथ 6.2% दर्ज की। यह दूसरी तिमाही (Q2FY25) के 5.4% से बेहतर है, जब GDP ग्रोथ सात तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। बात करें पूरे साल की GDP ग्रोथ की तो ये 6.5% रही। हालांकि, यह अभी भी देश की अनुमानित 7-7.5% ग्रोथ रेट से कम है।

GDP ग्रोथ में उतार-चढ़ाव

पिछले कुछ तिमाहियों में GDP ग्रोथ लगातार धीमी होती दिखी थी।

Q3FY24: 8.6%
Q4FY24: 7.6%
Q1FY25: 6.7%
Q2FY25: 5.4%

अब तीसरी तिमाही (Q3FY25) में ग्रोथ 6.2% पर लौट आई है, जो अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रही है।

FY26 के लिए GDP और महंगाई अनुमान

वित्त मंत्रालय ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ 6.4% पर स्थिर रखी है, जो पिछले साल की 8.2% की तुलना में कम है। वहीं, RBI ने FY25 के लिए 6.6% ग्रोथ का अनुमान दिया है।

RBI के FY26 के लिए GDP अनुमान:

Q1FY26: 6.7% (पहले 6.9%)
Q2FY26: 7% (पहले 7.3%)
Q3FY26: 6.5%
Q4FY26: 6.5%

महंगाई (CPI) अनुमान:

FY26: 4.2%
Q1FY26: 4.5% (पहले 4.6%)
Q2FY26: 4%
Q3FY26: 3.8%
Q4FY26: 4.2%
FY25: 4.8%

RBI ने 2 साल बाद घटाई ब्याज दर

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट घटाकर 6.25% कर दी। यह दो साल में पहली कटौती है। यह फैसला फरवरी में हुई MPC बैठक (5-7 फरवरी) में लिया गया, जिसकी घोषणा गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की। हालांकि, RBI ने ‘न्यूट्रल’ रुख बनाए रखा है और महंगाई को नियंत्रण में रखते हुए ग्रोथ को समर्थन देने पर ध्यान दिया जा रहा है।

PMI में गिरावट, सेवा क्षेत्र कमजोर

जनवरी 2025 में भारत का संयुक्त PMI (Purchasing Managers’ Index) 57.7 पर आ गया, जो 14 महीनों में सबसे कम है।

सेवा क्षेत्र का PMI: 56.5 (नवंबर 2022 के बाद सबसे कम)
मैन्युफैक्चरिंग PMI: 57.7 (दिसंबर के 12 महीने के निचले स्तर 56.4 से सुधरा)
PMI अगर 50 से ऊपर होता है तो इसका मतलब होता है कि बिजनेस एक्टिविटी बढ़ रही है, जबकि 50 से नीचे जाने पर यह गिरावट दर्शाता है।

Advertisement
First Published - February 28, 2025 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement