facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निर्यात छूट पर अमेरिका को समझाएगा भारत: सीनियर सरकारी अधिकारी

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के बीते दिनों RoDTEP के जवाब में कुछ भारतीय उत्पादों पर प्रतिकारी या गैर सब्सिडी शुल्क लगाने के बाद भारत यह कदम उठाएगा।

Last Updated- December 17, 2023 | 9:26 PM IST
निजी बंदरगाहों पर ढुलाई तेजी से बढ़ी, सरकारी बंदरगाहों की वृद्धि दर कम , Private, state ports' growth outpaces central counterparts till Q3 FY24

अमेरिका को भारत यह समझाने का प्रयास करेगा कि निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजना निर्यात उत्पादों पर शुल्कों या करों की छूट का दावा (RoDTEP) विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के बीते दिनों RoDTEP के जवाब में कुछ भारतीय उत्पादों पर प्रतिकारी या गैर सब्सिडी शुल्क लगाने के बाद भारत यह कदम उठाएगा। भारत ने जनवरी, 2021 में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए RoDTEP योजना शुरू की थी।

प्रतिकारी (काउंटरवेलिंग) शुल्क आयातित वस्तुओं पर लगाया जाता है ताकि किसी चुनिंदा देश के निर्यातकों को मिलने वाली सब्सिडी को समयोजित किया जा सके।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘अमेरिका के संदर्भ में… हमारा उनके साथ क्षेत्रीय सहयोग समझौता है। हमारे अलग-अलग मंच हैं और हम इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हमने डब्ल्यूटीओ के लंबित मुद्दों को उनसे सौहार्दपूर्ण तरीके से हल किया। यह मुद्दे परस्पर आदान – प्रदान और सहयोग के सिद्धांत पर आधारित थे। लिहाजा हम अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष इन मुद्दों को फिर उठाएंगे। मेरा सोचना है कि हम उन्हें आरओडीटीईपी को डब्ल्यूटीओ सिद्धांत के खिलाफ नहीं होने का यकीन दिला सकते हैं।’

आरओडीटीईपी योजना तीन वर्ष पहले लागू हुई थी। इस योजना में निर्यातकों को लागत पर लगे केंद्र, राज्य और स्थानीय गैर क्रेडिट योग्य शुल्कों को वापस किया जाता है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आरओडीटीईपी योजना शुरू की थी और यह भारत की वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) के स्थान पर लाई गई थी। दरअसल, डब्ल्यूटीओ ने अपने फैसले में कहा था कि यह योजना व्यापक स्तर पर वस्तुओं के निर्यात पर सब्सिडी मुहैया करवाकर वैश्विक कारोबारी निकाय के उपबंधों का उल्लंघन करती है।

आरओडीटीईपी योजना निर्यातकों को सब्सिडी मुहैया कराने का मामला नहीं है बल्कि उन्हें करों और शुल्कों की वापसी की जाती है। यह कर और शुल्क उन्हें किसी अन्य वैकल्पिक तरीके से वापस नहीं किए जाते हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘सरकार ने व्यापक स्तर पर निर्देश दिया है कि हम प्रोत्साहन देने से दूर जा रहे हैं और हम इसे कम करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। निर्यात में यह धारणा चलती है कि आप करों का निर्यात नहीं कर सकते हैं। डब्ल्यूटीओ के अनुरूप उद्योग की मदद करने का एकमात्र प्रस्ताव यह है कि अगर उद्योग में सीमा शुल्क के अलावा शुल्क, कर या सरचार्ज लगते हों और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो ऐसे उद्योगों की मदद की जा सकती है। लिहाजा हम ऐसे ही उद्योगों की मदद कर रहे हैं। लिहाजा हमारे नजरिए से आरओडीटीईपी पूरी तरह डब्ल्यूटीओ के पूरी तरह अनुरूप है।’

वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय और व्यापार उपचार महानिदेशालय यह जागरूकता करने का प्रयास कर रहे हैं कि अन्य देशों के अधिकारियों के समक्ष किस तरह के दस्तावेज की जरूरत होती है। इसके अलावा सरकार यह भी कार्य कर रही है कि भारत के निर्यातकों को जरूरत पड़ने पर अमेरिका के अधिकारियों के समक्ष पेश करने के लिए किस तरह के दस्तावेजीकरण करना चाहिए।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement