facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर तिमाही में 26.6 प्रतिशत बढ़ा भारत का सर्विस ट्रेड सरप्लस, सेवा निर्यात बढ़ने से हुआ इजाफा

Advertisement

कुल वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर भारत का शुद्ध निर्यात या आयात और निर्यात के बीच का अंतर वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 40.5 अरब डॉलर रहा है।

Last Updated- November 01, 2023 | 9:54 PM IST
पहली बार होगा सर्विस सेक्टर का सर्वेक्षण, जीडीपी आधार वर्ष में संशोधन की तैयारी, साल के अंत तक आएंगे नतीजे Survey of service sector will be done for the first time, preparation for amendment in GDP base year, results will come by the end of the year

भारत के सेवा कारोबार अधिशेष ने वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही में एक बार फिर वापसी की है, जो जून तिमाही में गिरकर 3 तिमाहियों के निचले स्तर पर आ गया था। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर तिमाही में इसमें 26.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

सितंबर तिमाही में सेवाओं का निर्यात बढ़कर 83.4 अरब पर पहुंच गया, जबकि सेवाओं का आयात घटकर 43.4 अरब डॉलर रहा है। इसकी वजह से सेवा कारोबार अधिशेष 40 अरब डॉलर हो गया है। सेवाओं के निर्यात का स्तर जहां पिछले साल की समान अवधि के स्तर पर बना हुआ है, वहीं सेवाओं का आयात 6 महीने के निचले स्तर पर रहा है।

वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान सेवाओं का निर्यात 5.1 प्रतिशत बढ़कर 164 अरब डॉलर हो गया, जबकि सेवाओं का आयात 1.9 प्रतिशत घटकर 88.9 अरब डॉलर रहा था। इससे सेवा व्यापार अधिशेष 14.7 प्रतिशत बढ़कर 75.1 अरब डॉलर हो गया।

इसके विपरीत वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 8.8 प्रतिशत संकुचित होकर 211.4 अरब डॉलर रह गया है, जबकि वाणिज्यिक वस्तुओं काआयात 12.2 प्रतिशत घटकर 327 अरब डॉलर हो गया है और व्यापार घाटा 115.6 अरब डॉलर रहा है।

कुल वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर भारत का शुद्ध निर्यात या आयात और निर्यात के बीच का अंतर वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 40.5 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 75.3 अरब डॉलर था।

शुद्ध निर्यात को चालू खाते के घाटे (सीएडी) का प्रतिरूप माना जाता है। रिजर्व बैंक द्वारा तिमाही आधार पर जारी सीएडी के आंकड़ों में निजी हस्तांतरण प्राप्तियों का भी असर होता है।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement