facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FTA: ब्रिटेन के साथ मुफ्त व्यापार समझौते पर भारत का रुख सख्त, कार्बन टैक्स से राहत पर कोशिश जारी

Advertisement

भारत भी ब्रिटेन के प्रस्तावित कार्बन कर पर चिंतित है और उसे लगता है कि इस प्रकार के कर लगने से उसके व्यापार भागीदारों के साथ बाजार पहुंच में समस्या पैदा हो सकती है।

Last Updated- October 25, 2023 | 10:18 PM IST
India-UK FTA: Scotch whiskey, EV, services issues may arise in 14th round of talks

ब्रिटेन अपने देश में आने वाली वस्तुओं पर कार्बन टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है। मगर भारत उसके साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में अपने निर्यातकों को राहत दिलाने के लिए हरमुमकिन कोशिश कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि भारत समझौते में कुछ ऐसे प्रावधान शामिल कराना चाहता है, जिनसे उसके निर्यातकों को राहत मिल सके।

एक व्य​क्ति ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हम कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) पर यूरोपीय संघ और ब्रिटेन से बातचीत कर रहे हैं। इस मुद्दे पर काफी बातचीत (एफटीए वार्ता के दौरान भी) हुई है। हमने कुछ ऐसे प्रावधान शामिल करने के लिए कहा है, जिनसे निर्यातकों को कुछ राहत मिल सके।’

समझौते को फिलहाल अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीबीएएम को आम तौर पर कार्बन कर कहा जाता है। ब्रिटेन जलवायु परिवर्तन के ​खिलाफ अपनी मुहिम के तहत अगले दो-तीन वर्षों में इसे लागू करने की योजना बना रहा है। यह कर लागू होते ही निर्यातकों को ब्रिटेन के लिए वस्तु निर्यात करते समय कार्बन कर चुकाना पड़ेगा। कार्बन कर का हिसाब उत्पाद द्वारा होने वाले कार्बन उत्सर्जन से लगाया जाएगा। इस प्रकार निर्यातकों को अ​धिक कर भरना पड़ सकता है। कार्बन कर लागू करने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने मार्च में 12 हफ्ते का परामर्श शुरू किया था ताकि कार्बन लीकेज के जो​खिम को दूर किया जा सके।

हाल में नई दिल्ली के एक ​थिंक टैंक ने कहा था कि भारत को ब्रिटेन के प्रस्तावित कार्बन कर से सावधान रहना चाहिए और उसके असर से निपटने के लिए एफटीए में उपयुक्त प्रावधान शामिल करना चाहिए। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनि​शिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कार्बन कर लागू होते ही ब्रिटेन के उत्पादन शुल्क के बगैर ही भारतीय बाजार में पहुंचने लगेंगे, लेकिन भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार तक पहुंचाने के लिए 20 से 35 फीसदी तक कार्बन कर चुकाना पड़ सकता है।’

भारत भी ब्रिटेन के प्रस्तावित कार्बन कर पर चिंतित है और उसे लगता है कि इस प्रकार के कर लगने से उसके व्यापार भागीदारों के साथ बाजार पहुंच में समस्या पैदा हो सकती है। भारत का कहना है कि इसके जरिये पर्यावरण संबंधी मुद्दों को व्यापार मामलों में खींचने की को​​शिश की जा रही है। ब्रिटेन एकमात्र ऐसा देश नहीं है जो कार्बन लीकेज से निपटने के उपायों को लागू करने की योजना बना रहा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋ​षि सुनक की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दोनों देश एफटीए को अंतिम रूप देना चाहते थे। मगर इस प्रस्तावित समझौते पर मतभेद दूर करने के लिए दोनों देशों को कुछ और समय चाहिए। डिजिटल व्यापार, श्रम आदि गैर-व्यापारिक मुद्दों सहित तमाम मामलों में सहमति बन चुकी है। मगर उत्पादों के मूल स्थान जैसे मुद्दों पर चुनौतियां बरकरार हैं।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement