facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s trade deficit: सितंबर में भारत का व्यापार घाटा पांच महीने के निचले स्तर पर, आयात और निर्यात में मामूली सुधार

Advertisement

सितंबर महीने के दौरान सोने का आयात भी एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 6.9 फीसदी बढ़कर 4.39 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- October 16, 2024 | 10:39 PM IST
Trade Deficit

सितंबर में भारत का व्यापार घाटा कम होकर पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर आ गया। महीने के दौरान व्यापार घाटा 20.78 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात में वृद्धि की रफ्तार पिछले छह महीने में सबसे सुस्त रही। मगर निर्यात में लगातार दो महीनों की गिरावट के बाद मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त में व्यापार घाटा बढ़कर 10 महीने के शीर्ष स्तर 29.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

सितंबर में 55.36 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया गया जो वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में नरमी के बावजूद 1.62 फीसदी अधिक है। महीने के दौरान सोने का आयात भी एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 6.9 फीसदी बढ़कर 4.39 अरब डॉलर हो गया। मगर क्रमिक रुझान की बात करें तो सोने के आयात के मूल्य में अगस्त के मुकाबले सितंबर में 56 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

अगस्त में सोने का आयात एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 3 फीसदी बढ़कर 10 अरब डॉलर हो गया था। उसे मुख्य तौर पर त्योहारी सीजन से पहले स्टॉक भरने और जुलाई में पीली धातु के आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी किए जाने से बल मिला।

वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 10 फीसदी घटकर 10.51 अरब डॉलर रह गया। सितंबर में भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच कमजोर वैश्विक मांग के कारण निर्यात 0.5 फीसदी घटकर 34.58 अरब डॉलर रह गया।

निर्यात में करीब 14 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात सितंबर में 25 फीसदी से अधिक घटकर 4.73 अरब डॉलर रह गया। पेट्रोलियम के अलावा रत्न एवं आभूषणों का निर्यात भी 11.5 फीसदी घटकर 2.82 अरब डॉलर रह गया।

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने कहा कि भारत वैश्विक औसत के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में तमाम चुनौतियों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अच्छा रहा। पहले छह महीनों के दौरान निर्यात 1 फीसदी बढ़कर 213 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 6 फीसदी बढ़कर 350.66 अरब डॉलर हो गया।

निर्यात की सेहत का प्रमुख संकेतक समझा जाने वाला गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात महीने के दौरान 9.6 फीसदी बढ़कर 27 अरब डॉलर हो गया। जिन क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई उनमें इंजीनियरिंग वस्तुएं (10.55 फीसदी), इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं (7.89 फीसदी), ड्रग्स एवं फार्मास्युटिकल्स (7.22 फीसदी), और रेडीमेड परिधान (17.3 फीसदी) शामिल हैं।

सितंबर में सेवाओं का निर्यात 7.7 फीसदी बढ़कर 30.61 अरब डॉलर हो गया। इससे 14.29 अरब डॉलर का अधिशेष दर्ज किया गया। मगर सितंबर के लिए सेवाओं के व्यापार आंकड़े ‘अनुमान’ हैं जिसे भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के आधार पर संशोधित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement