facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPI: मई में थोक महंगाई दर घटकर 0.39% पर आई, 14 महीने में सबसे कम

Advertisement

WPI: आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं, फ्यूल और प्राइमरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में नरमी आने से यह गिरावट दर्ज की गई है।

Last Updated- June 16, 2025 | 2:31 PM IST
Retail Inflation
मई में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर घटकर 2.04 फीसदी रही। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

WPI: भारत की थोक महंगाई दर (WPI) मई 2025 में घटकर 0.39 फीसदी रह गई, जो पिछले 14 महीनों का सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह दर 0.85 फीसदी थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं, फ्यूल और प्राइमरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में नरमी आने से यह गिरावट दर्ज की गई है।

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बयान में कहा, “…मुख्य तौर पर खाद्य उत्पादों, बिजली, अन्य विनिर्माण, रसायनों व रासायनिक उत्पादों, अन्य परिवहन उपकरणों और गैर-खाद्य वस्तुओं के विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।”

प्राइमरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर अप्रैल के -1.44% से घटकर मई में -2.02% रह गई। वहीं, कोर WPI महंगाई दर (जिसमें खाद्य और ईंधन शामिल नहीं होते) अप्रैल के 1.5% से घटकर मई में 0.9% रही।

थोक खाद्य महंगाई दर घटी

मई में थोक खाद्य महंगाई दर घटकर 1.72 फीसदी रह गई, जो अप्रैल में 2.55 फीसदी थी। यह थोक खाद्य कीमतों में नरमी को दर्शाता है। हालांकि, WPI फूड इंडेक्स अप्रैल के 189.3 से बढ़कर मई में 189.5 हो गया।

मई में प्राइमरी खाद्य उत्पादों की कीमतों में 1.56 फीसदी की गिरावट आई, जो लगातार दूसरा महीना है जब इसमें गिरावट देखी गई। सब्जियों (-21.6%), दालों (-10.4%), आलू (-29.4%) और प्याज (-14.4%) की कीमतों में बड़ी गिरावट इसका प्रमुख कारण रही। अंडा, मांस और मछली जैसे प्रोटीन युक्त उत्पादों की कीमतों में भी लगातार दूसरे महीने 1.01% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अनाज (2.56%), धान (0.96%) और गेहूं (5.75%) में मूल्य वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी रही।

Also Read: 6 साल में सबसे कम महंगाई, मई में रिटेल इंफ्लेशन घटकर 2.82% पर आया, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में नरमी

फ्यूल और पावर की थोक महंगाई गिरी

मई में फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर और गिरकर -2.27% रही, जो अप्रैल में -2.18% थी। इस कैटेगरी का इंडेक्स मई 2025 में 0.95 फीसदी गिरकर 146.7 पर आ गया, जो अप्रैल में 148.1 था। इस दौरान खनिज तेलों की कीमतों में 2.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कोयला और बिजली की कीमतों में क्रमशः 0.81 फीसदी और 0.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

मैन्यूफैक्चरिंग की महंगाई पड़ी नरम

मई में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर घटकर 2.04 फीसदी रही, जो अप्रैल में 2.62 फीसदी थी। यह थोक महंगाई में गिरावट ऐसे समय में आई है जब खुदरा महंगाई दर (CPI) भी मई में गिरकर 75 महीने के निचले स्तर 2.82 फीसदी पर पहुंच गई थी। इसकी प्रमुख वजह सब्जियों और दालों की कीमतों में तेज गिरावट रही।

RBI ने क्या रखा है अनुमान

रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल में अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर 4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, यह मानते हुए कि मानसून सामान्य रहेगा। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में CPI महंगाई दर घटकर 3.6 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पहले के 4.5 फीसदी के अनुमान से कम है। जून 2025 के लिए WPI महंगाई के आंकड़े 14 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement