facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर का IIP डेटा अब 1 दिसंबर को जारी होगा, GDP रिलीज के कारण बदली तारीख

Advertisement

आमतौर पर IIP के मासिक आंकड़े हर महीने की 28 तारीख को जारी किए जाते हैं। यदि उस दिन अवकाश होता है तो डेटा अगले कार्य दिवस पर जारी किया जाता है

Last Updated- November 28, 2025 | 4:37 PM IST
IIP Data April 2026

IIP Data Update: भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अक्टूबर 2025 के आंकड़े अब 1 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। बता दें कि सितंबर महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में 4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।

अब 1 दिसंबर को आएगा IIP डेटा

आमतौर पर IIP के मासिक आंकड़े हर महीने की 28 तारीख को जारी किए जाते हैं। यदि उस दिन अवकाश होता है तो डेटा अगले कार्य दिवस पर जारी किया जाता है। बयान में कहा गया, “इसी के अनुसार, अक्टूबर 2025 का IIP डेटा 28 नवंबर 2025 को जारी किया जाना था।” हालांकि, अब संशोधित कार्यक्रम के तहत यह आंकड़े 1 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

Also Read: New Labour Codes: नए नियम से वर्कर्स को मिलेंगे ये पांच गजब के फायदे, जिनके बारे में जानना जरूरी!

क्यों नहीं जारी हुआ IIP डेटा?

सरकार ने बताया कि दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) 2025-26 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के तिमाही अनुमान भी आज ही के दिन जारी किए जाएंगे, इसलिए IIP डेटा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।

बयान में कहा गया, “यह सूचित किया जाता है कि अक्टूबर 2025 का IIP डेटा अब 1 दिसंबर 2025 को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement