facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उद्योग जगत ने निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजना के विस्तार की मांग

Advertisement

निर्यात बढ़ाने के लिए आरओडीटीईपी का दायरा बढ़ाने और इसे 31 मार्च तक सभी निर्यातकों के लिए लागू करने का सुझाव

Last Updated- January 06, 2025 | 10:59 PM IST
निर्यातकों के रिफंड दावों के लिए नया वेरिफिकेशन सिस्टम लाएगी सरकार, Government will bring new verification system for refund claims of exporters

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को देखते हुए उद्योग जगत ने सरकार से निर्यात केंद्रित इकाइयों (ईओयू) और विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए रेमिशन ऑफ ड्यूटीज ऐंड टैक्सेज ऑन एक्सपोर्टेड प्रोडक्ट (आरओडीटीईपी) जैसी निर्यात को बढ़ावा देने वाली योजना को सितंबर के अंत तक बढ़ाने की मांग की है।

इस समय घरेलू शुल्क क्षेत्र (डीटीए) या घरेलू बाजार से निर्यात के लिए आरओडीटीईपी योजना 30 सितंबर तक लागू है। हालांकि एसईजेड, ईयोयू और एडवांस अथराइजेशन (एए) धारकों के लिए यह योजना 31 दिसंबर को खत्म हो गई है।

आरओडीटीईपी योजना के तहत भारत से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों को इनपुट पर भुगतान किए गए अंतर्निहित गैर-क्रेडिट योग्य केंद्रीय, राज्य और स्थानीय शुल्क को वापस किया जाता है। यह योजना 2021 में शुरू की गई। इसे 1 मार्च, 2024 से अतिरिक्त निर्यात क्षेत्रों- एसईजेड, ईओयू और एए धारकों तक बढ़ाया गया ताकि ‘अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने में निर्यातकों की मदद की जा सके’।

ईओयू और एसईजेड (ईपीसीईएस) के लिए निर्यात संवर्धन परिषद ने व्यय एवं वाणिज्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि आरओडीटीईपी के लाभ निर्यातकों के एक तबके ईओयू, एसईजेड और एए धारकों को न दिए जाने का कोई तर्क नहीं है।

ईपीसीईएस ने यह भी उल्लेख किया है कि बजट की कमी की स्थिति में निर्यातकों के एक छोटे तबके को लाभ से वंचित किए जाने के बजाय, आरओडीटीईपी योजना को सीमित क्षेत्रों व उत्पादों तक सीमित किया जा सकता है।

विशेषकर आरओडीटीईपी के अंतर्गत ईओयू और एसईजेड को कवर करने के लिए बजट की जरूरत सीमित है, क्योंकि ईओयू और एसईजेड से होने वाला निर्यात, कुल वस्तु निर्यात का लगभग 15 प्रतिशत है। निर्यात संवर्धन परिषद ने यह भी सुझाव दिया है कि बजट की कमी की स्थिति में सभी निर्यातकों को सिर्फ 31 मार्च तक के लिए इसमें शामिल किया जा सकता है।

वित्त वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में आरओडीटीईपी योजना के लिए 16,575 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement