facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगाई का डबल डोज! अप्रैल में WPI 8.3% पर, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

Advertisement

WPI: अप्रैल 2026 में ईंधन, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की तेज बढ़ोतरी के चलते थोक महंगाई 8.3% पर पहुंच गई।

Last Updated- May 14, 2026 | 1:27 PM IST
India WPI Inflation
Representative image

WPI: देश में थोक महंगाई ने अप्रैल 2026 में तेज रफ्तार पकड़ ली है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI आधारित महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 8.3 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले मार्च 2026 में यह दर 3.88 फीसदी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद थोक महंगाई का यह सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अचानक आई तेजी ने महंगाई को ऊपर धकेलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। इसके अलावा कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और धातुओं की बढ़ती कीमतों का असर भी साफ दिखाई दिया।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में फ्यूल एंड पावर श्रेणी में महंगाई सबसे ज्यादा रही। इस श्रेणी की महंगाई दर मार्च के 1.05 फीसदी से बढ़कर अप्रैल में 24.71 फीसदी तक पहुंच गई। सिर्फ एक महीने में इस श्रेणी के सूचकांक में 18.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हुआ ईंधन

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में क्रूड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 67.18 फीसदी पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा तेजी कच्चे तेल में दर्ज की गई, जहां महंगाई दर 88.06 फीसदी रही।

ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर पेट्रोल और डीजल पर भी देखने को मिला। अप्रैल में पेट्रोल की महंगाई दर 32.40 फीसदी रही, जबकि हाई स्पीड डीजल यानी HSD की महंगाई 25.19 फीसदी दर्ज की गई।

घरेलू रसोई पर भी महंगाई का असर जारी है। अप्रैल में एलपीजी की महंगाई दर 10.92 फीसदी रही। ईंधन और बिजली से जुड़े फ्यूल एंड पावर इंडेक्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह इंडेक्स मार्च में 153.7 था, जो अप्रैल में बढ़कर 181.7 पहुंच गया। इससे साफ है कि ऊर्जा क्षेत्र में लागत का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में महंगाई बढ़ी, ज्यादातर उद्योगों में कीमतों में उछाल

देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की महंगाई अप्रैल महीने में बढ़कर 4.62 फीसदी पहुंच गई, जबकि मार्च में यह 3.39 फीसदी थी। थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होती है, इसलिए इसमें बढ़ोतरी का असर कई उद्योगों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

सरकार के मुताबिक, 22 में से 21 मैन्युफैक्चरिंग समूहों में महीने दर महीने कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका मतलब है कि उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और तैयार उत्पाद दोनों की लागत बढ़ी है।

किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा असर

महंगाई बढ़ने में बेसिक मेटल्स, केमिकल्स और केमिकल प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट्स और मशीनरी एवं उपकरणों का बड़ा योगदान रहा।

टेक्सटाइल सेक्टर में महंगाई बढ़कर 7.30 फीसदी पहुंच गई। वहीं, केमिकल्स और केमिकल प्रोडक्ट्स में यह 5.09 फीसदी रही। बेसिक मेटल्स की महंगाई दर 7 फीसदी दर्ज की गई।

खाद्य महंगाई में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन कई जरूरी चीजें अभी भी सस्ती

देश में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में अप्रैल महीने के दौरान हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कुल मिलाकर खाद्य महंगाई अभी भी नियंत्रण में बनी हुई है।

खाद्य महंगाई में मामूली इजाफा

वॉल थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI के खाद्य इंडेक्स में अप्रैल में बढ़ोतरी देखने को मिली। यह मार्च के 1.85 फीसदी से बढ़कर 2.31 फीसदी पर पहुंच गया। इससे संकेत मिलता है कि खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में हल्का दबाव बना हुआ है।

फलों, दूध और मांसाहारी उत्पादों के दाम बढ़े

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अप्रैल में 1.98 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान कुछ प्रमुख चीजों जैसे फल, अंडा, मांस, मछली, दूध और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। इन वस्तुओं की कीमतों में आए उछाल का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ सकता है।

कुछ खाद्य वस्तुएं अभी भी सस्ती

हालांकि, सभी खाद्य पदार्थों में महंगाई नहीं बढ़ी है। कुछ जरूरी चीजों की कीमतें अभी भी कम बनी हुई हैं।

प्याज की कीमतों में भारी गिरावट जारी रही और इसकी महंगाई दर -26.45 फीसदी रही। आलू की कीमतों में भी बड़ी कमी देखी गई, जहां महंगाई दर -30.04 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा दालों की कीमतें भी दबाव में रहीं और उनकी महंगाई दर -4.03 फीसदी रही।

महीने-दर-महीने WPI में तेज बढ़ोतरी

अप्रैल में थोक महंगाई दर में भी मासिक आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह मार्च की तुलना में 3.86 फीसदी बढ़ी, जबकि मार्च में यह वृद्धि 1.52 फीसदी थी। इससे साफ है कि थोक बाजार में कीमतों का दबाव बढ़ रहा है।

अप्रैल WPI महंगाई पर विशेषज्ञ की टिप्पणी

बजाज ब्रोकिंग के फंडामेंटल एनालिस्ट शाश्वत सिंह ने अप्रैल 2026 की थोक महंगाई (WPI) को लेकर अपनी राय दी है। उनके अनुसार इस महीने थोक महंगाई में अचानक तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो अर्थव्यवस्था में बढ़ते लागत दबाव को दर्शाती है।

विशेषज्ञ के मुताबिक, अप्रैल में WPI आधारित महंगाई 8.30 फीसदी तक पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान 5.50 फीसदी से काफी ऊपर है। वहीं, मार्च में यह दर 3.88 फीसदी थी। यह बढ़ोतरी बताती है कि थोक स्तर पर कीमतों में तेज गति से बढ़ाव हो रहा है।

शाश्वत सिंह का कहना है कि इस उछाल के पीछे कई अहम कारण हैं। इनमें कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, ईंधन और बिजली की लागत में इजाफा, आयातित महंगाई और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें शामिल हैं।

इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनावों का भी असर वैश्विक सप्लाई और कीमतों पर पड़ा है, जिसका सीधा प्रभाव भारत की थोक महंगाई पर दिख रहा है।

Advertisement
First Published - May 14, 2026 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement