facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खाद्य कीमतें गिरीं, तो गांवों में महंगाई थमी

Advertisement

अर्थशास्त्री ग्रामीण महंगाई में कमी का कारण खाद्य कीमतों में गिरावट को बताते हैं, जिसका ग्रामीण सूचकांक में सबसे अधिक भार है।

Last Updated- June 15, 2025 | 10:31 PM IST
Retail Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से पता चला है कि मार्च 2025 से शुरू होकर लगातार तीसरे महीने शहरी क्षेत्रों के मुकाबले गांवों में कीमतों में वृद्धि कम रही है। मई में ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महंगाई जहां 2.59 प्रतिशत थी, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह 3.07 प्रतिशत के स्तर पर रही। इससे पहले जुलाई 2023 से शुरू होकर ग्रामीण महंगाई लगातार 20 महीनों तक शहरी महंगाई से आगे रही, लेकिन यह इस साल मार्च में पहली बार शहरी महंगाई से पीछे हुई।

अर्थशास्त्री ग्रामीण महंगाई में कमी का कारण खाद्य कीमतों में गिरावट को बताते हैं, जिसका ग्रामीण सूचकांक में सबसे अधिक भार है। साथ ही वे कोर महंगाई में मामूली वृद्धि को भी इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं, जिसका शहरी सूचकांक में अधिक भार है। ग्रामीण सूचकांक में खाद्य वस्तुओं का भार 54 प्रतिशत है, जबकि शहरी सूचकांक में यह केवल 36 प्रतिशत है, जबकि समग्र खाद्य महंगाई अप्रैल में 1.78 प्रतिशत से गिरकर मई में 43 महीने के निचले स्तर 0.99 प्रतिशत पर आ गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 0.95 प्रतिशत रही।

खाद्य वस्तुओं में ग्रामीण सूचकांक में अनाज का भार सबसे अधिक (12.35 प्रतिशत) है, इसके बाद दूध उत्पाद (7.72 प्रतिशत), सब्जियां (7.46 प्रतिशत) और तैयार भोजन (5.46 प्रतिशत) हैं। मई में अनाज की कीमतों में 4.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि सब्जियों की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच, दूध उत्पादों की कीमतों में केवल 2.82 प्रतिशत और मई में तैयार भोजन की कीमतों में केवल 3.76 प्रतिशत की तेजी देखी गई। ग्रामीण सूचकांक में 2.95 प्रतिशत भार वाली दालों की कीमतों में 8.15 प्रतिशत की गिरावट आई।

आईडीएफसी बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता का कहना है कि सभी खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट के कारण ग्रामीण महंगाई इतने लंबे समय के बाद शहरी महंगाई से नीचे आ गई है। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा शहरी सूचकांक में अधिक भार वाली कोर महंगाई में हालिया उछाल ने शहरी क्षेत्रों में महंगाई को थोड़ा बढ़ाया है। साथ ही, ग्रामीण सूचकांक में किराये के आवास जैसे घटक मौजूद नहीं हैं, जिससे ग्रामीण महंगाई कम है।’

उपलब्ध आंकड़ों वाले 50 लाख से अधिक आबादी के 22 प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक महंगाई है। इनमें केरल (6.88 प्रतिशत), पंजाब (5.27 प्रतिशत), जम्मू-कश्मीर (4.82 प्रतिशत) तथा हरियाणा (3.68 प्रतिशत) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement