facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनावी महीनों में चिंता का विषय बनेगी महंगाई, खाद्य कीमतों को काबू करने की पूरी कोशिश कर रही केंद्र सरकार

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में महंगाई दर का प्रबंधन इस बात पर निर्भर होगा कि रबी की फसल कैसी होती है और मौसम किस तरह का रहता है।

Last Updated- April 04, 2024 | 10:47 PM IST
WPI, Inflation

देश में 7 चरणों में आम चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर काबू रखना सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। खाद्य वस्तुओं की कीमत का सीधा प्रभाव मतदाताओं के मतदान पर पड़ता है। इसके पहले 3 ऐसे मौके रहे हैं, जब खाद्य महंगाई के कारण सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं।

पिछले करीब 1 साल से केंद्र सरकार ने खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर काबू पाने के लिए कई कदमों की घोषणा की है। इसमें निर्यात पर प्रतिबंध लगाना, मार्च 2025 तक ज्यादातर दलहन और खाद्य तेल का शुल्क मुक्त आयात, गन्ने के रस से एथनॉल बनाने पर रोक लगाना, जिससे चीनी की पर्याप्त घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित हो सके, शामिल है।

इसके साथ ही पैकेज्ड गेहूं, चावल, आटा, चने की दाल की बिक्री भारत ब्रांड के तहत की गई और उन्हें लोगों को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया गया।

दरों पर काबू पाने के लिए सरकार के पास उपलब्ध गेहूं और चावल के स्टॉक को भी बाजार में उतारा गया।

बहरहाल ज्यादातर विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में महंगाई दर का प्रबंधन इस बात पर निर्भर होगा कि रबी की फसल कैसी होती है और मौसम किस तरह का रहता है। अप्रैल से जून महीने के दौरान बहुत ज्यादा और अचानक तापमान बढ़ने से कीमतें बढ़ सकती हैं।

खासकर सब्जियों और खराब होने वाली खाद्य वस्तुओं की कीमत पर इसका असर होगा। इसमें अच्छी खबर यह है कि अब तक सभी संकेतकों से पता चलता है कि 2024 में दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य रह सकता है क्योंकि विनाशकारी अल नीनो का असर कम हो रहा है और फायदेमंद ला नीना का असर होने को है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement