facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निजी क्षेत्र को और साझा होगी जानकारी

Advertisement

अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी क्षेत्र को पीएम गति शक्ति पोर्टल से कुछ डेटा और मानचित्र प्रदान करने की घोषणा की थी।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:51 PM IST

सरकार गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान तक पहुंच देने के बजाय निजी क्षेत्र द्वारा उठाए सवालों के आधार पर आंकड़े और सूचना साझा कर सकती है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि डीपीआईआईटी जल्द ही निजी क्षेत्र के साथ गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान के डेटा साझाकरण मानदंड लागू करेगा।

इसके तहत कई विकल्प तलाशे जा रहे हैं और जरूरत अनुरूप जानकारी साझा करना डेटा साझा करने के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक होगा। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। फिलहाल, केवल केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालय और विभागों के पास ही समयबद्ध तरीके से बुनियादी ढांचा कनेक्टिविटी परियोजनाओं की विस्तृत योजना और क्रियान्वयन के लिए डिजिटल पोर्टल तक पहुंच है।

अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी क्षेत्र को पीएम गति शक्ति पोर्टल से कुछ डेटा और मानचित्र प्रदान करने की घोषणा की थी। इस निर्णय से उन्हें आखिरी व्यक्ति तक वितरण सेवाएं प्रदान करने और बुनियादी ढांचा से जुड़े अनुप्रयोगों को विकसित करने में मदद मिल सकती है। पिछले दो वर्षों में डीपीआईआईटी अंतर मंत्रालयी बैठकें कर रहा है और इस मसले पर सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के साथ व्यापक परामर्श भी किया है। निजी कंपनियों को राष्ट्रीय मास्टरप्लान तक पहुंच देने के पीछे का विचार यह है कि उन्हें डेटा साझा करने की सीमा के आधार पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निष्पादन में मदद करना है। मगर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर निजी उपयोगकर्ताओं की पहुंच के लिए प्रोटोकॉल तैयार करना भी महत्त्वपूर्ण होगा। 

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement