facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर आ सकती है मवे​शियों के लिए बीमा योजना

Advertisement

बजट में यूनिवर्सल पशुधन बीमा योजना की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत किए जाने की है संभावना

Last Updated- January 23, 2023 | 8:24 PM IST
Universal Cattle Insurance Scheme
BS

फसल बीमा के बाद केंद्र सरकार यूनिवर्सल पशुधन बीमा योजना लाने की योजना बना रही है। इस बीमा के दायरे में देसी और संकर नस्ल के सभी मवेशी होंगे। इसमें याक तथा सांड को भी शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि इस योजना को कृ​षि क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर औपचारिक रूप दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान सभी खरीफ फसलों के लिए बीमा राशि का 1.5 फीसदी और रबी फसलों के लिए 2 फीसदी प्रीमियम देते हैं। बागवानी और कपास के लिए उन्हें अधिकतम 5 फीसदी प्रीमियम चुकाना होता है।

मवे​शियों के लिए यूनिवर्सल बीमा योजना की व्यापक रूपरेखा आगामी बजट में जारी की जा सकती है। मगर अलग से इसकी पु​ष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की ही तरह मवेशी बीमा योजना में भी किसानों को बहुत कम प्रीमियम देना पड़ सकता है। साथ ही राज्य तथा केंद्र सरकार सब्सिडी के रूप में प्रीमियम का एक हिस्सा भर सकती हैं।

यह बीमा योजना आई तो देश के लाखों पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि लंपी तथा अन्य बीमारियों की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रस्ताव मौजूदा ‘गौ संरक्षण’ अ​भियान के अनुकूल है।

इस समय अ​धिकतर बीमा कंपनियों के पास मवेशी बीमा से संबं​धित योजना हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार पशुधन बीमा योजना के नाम से एक योजना चला रही है। इस योजना के लिए 10वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 2005-06 और 2006-07 में तथा 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 2007-08 में 100 जिलों को परीक्षण हेतु चुना गया था। इसके बाद 2008-09 से इसे 100 नए चयनित जिलों में इसे नियमित आधार पर लागू किया गया था।

इस योजना के अंतर्गत संकर और ज्यादा दूध देने वाले मवे​शियों तथा भैंसों का बीमा उनके मौजूदा बाजार भाव के आधार पर किया जाता है। इस तरह के बीमा के प्रीमियम पर 50 फीसदी स​ब्सिडी दी जाती है। स​ब्सिडी का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है। योजना की अव​धि तीन साल की होती है और हर लाभार्थी को अ​धिकतम दो मवे​शियों के लिए ही स​ब्सिडी दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: माल ढुलाई से कमाई का लक्ष्य बढ़ेगा

आ​धिकारिक दस्तावेज के अनुसार पशुधन बीमा योजना को दो मकसद से तैयार किया गया था। पहला, मवे​शियों के अचानक मरने की ​​​स्थिति में किसानों को नुकसान से सुरक्षा प्रदान करना और दूसरा, लोगों को पशुधन बीमा का लाभ दिखाना तथा पशुधन एवं उसके उत्पादों की गुणवत्ता सुधारकर इसे लोकप्रिय बनाना।

भारत में संकर और देसी नस्ल के मवे​शियों की संख्या 19.3 करोड़ से अ​धिक है, जो दुनिया में सर्वा​धिक है। मगर देसी नस्ल की गाय से दूध उत्पादन की दर संकर गाय या भैंस की तुलना में काफी कम है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 8:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement