facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 23 में विनिर्माण, निर्माण, खनन में निवेश घटा

Advertisement

यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सोमवार को जारी राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी, 2024 के उद्योग-वार विश्लेषण में दी गई है।

Last Updated- May 07, 2024 | 11:03 PM IST
Investment

वित्त वर्ष 23 में विनिर्माण, निर्माण और खनन क्षेत्रों में निवेश घटा है। सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) के तौर पर दिखाए जाने वाले इस निवेश में गिरावट का कारण निर्यात में प्राथमिक तौर पर गिरावट और कम निजी खपत है। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सोमवार को जारी राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी, 2024 के उद्योग-वार विश्लेषण में दी गई है।

यह वह समय है जब वित्त वर्ष 23 में सकल जीसीएफ स्थिर मूल्य पर 6.9 प्रतिशत बढ़कर 55.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जीसीएफ अर्थव्यवस्था में निवेश का व्यापक माप है और यह अचल संपत्तियां, इंवेंटरी और कीमती सामानों सहित भौतिक परिसंपत्तियों के कुल मूल्य का प्रतिनिधित्व करता है।

दूसरी तरफ सकल तय पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) अर्थव्यवस्था में निवेश का संकुचित रूप से प्रतिनिधित्व करता है। इसका कारण यह है कि इसमें मूल्यवान इंवेंटरी या अधिग्रहण को शामिल नहीं किया जाता है। वास्तविक जीएफसी विनिर्माण 5.4 प्रतिशत संकुचित होकर 9.4 लाख करोड़ रुपये हो गया।

यह साल भर में ‘कम विनिर्माण वृद्धि’ का प्रतिनिधित्व कर सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार कम विनिर्माण वृद्धि का कारण क्षमता का कम उपयोग और कंपनियों के निवेश में कम पहल करना है। इसके अलावा निर्माण क्षेत्र पर सरकार के अधिक पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण इस क्षेत्र में पूंजी निर्माण में गिरावट आई है।

इस क्षेत्र में पूंजी निर्माण वित्त वर्ष 23 में 2.9 प्रतिशत घटकर 4.02 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि यह वित्त वर्ष 22 में 4.14 लाख करोड़ रुपये था। इसमें गिरावट का प्रमुख कारण सस्ते आवास क्षेत्र में गिरावट आना है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement