facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPEF स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक मंच का जून में होगा आयोजन, टॉप 100 कंपनियों का भी किया जाएगा ऐलान

Advertisement

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि छांटी गई कंपनियों को सिंगापुर में निवेशक मंच पर अपने उत्पाद दिखाने और उसके बारे में जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Last Updated- April 09, 2024 | 10:09 PM IST
IPEF
Representative Image

वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि 14 सदस्यों वाले इंडो पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पैरिटी (IPEF) की ओर से पहले स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक मंच का आयोजन 5 और 6 जून को सिंगापुर में होगा।

आईपीईएफ के स्वच्छ अर्थव्यवस्था समझौते के तहत की जा रही पहल का मकसद निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र के बड़े निवेशकों, नवोन्मेषी स्टार्टअप उद्यमियों, आईपीईएफ के मंत्रियों के साथ अत्याधुनिक परियोजनाओं और सरकारी एजेंसियों को एक साथ लाना है।

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि सरकार ने 5 और 6 जून को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए घरेलू जलवायु तकनीकी उद्यमियों और कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है और आवेदनों का मूल्यांकन क्षेत्रीय और उद्योग विशेषज्ञ करेंगे।

बयान के अनुसार, ‘शीर्ष 100 कंपनियों की घोषणा मई, 2024 की शुरुआत में की जाएगी और छांटी गयी कंपनियों को सिंगापुर में निवेशक मंच पर अपने उत्पाद दिखाने और उसके बारे में जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।’

आईपीईएफ की शुरुआत मई, 2022 में की गई थी। इसमें 14 देश- ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलिपींस, सिंगापुर, थाइलैंड, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं। यह इन देशों को मजबूत, टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement