facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

iPhone Export: भारत से आईफोन का निर्यात 2023-24 में दोगुना होकर 12.1 अरब डॉलर पर पहुंचा

Advertisement

iPhone Export: वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से स्मार्टफोन का कुल निर्यात बढ़कर 16.5 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 12 अरब अमेरिकी डॉलर था।

Last Updated- April 16, 2024 | 7:18 PM IST
भारत से आईफोन का निर्यात 2023-24 में दोगुना होकर 12.1 अरब डॉलर पर पहुंचा , iPhone exports from India to double to $12.1 billion in 2023-24

iPhone Export: भारत से एप्पल के आईफोन का निर्यात 2023-24 में लगभग दोगुना होकर 12.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। व्यापार आसूचना मंच ‘ट्रेड विजन’ ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 6.27 अरब अमेरिकी डॉलर था।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से स्मार्टफोन का कुल निर्यात बढ़कर 16.5 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 12 अरब अमेरिकी डॉलर था। ट्रेड विजन ने कहा कि यह वृद्धि एप्पल की उपस्थिति बढ़ने, भारतीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के व्यापक प्रभावों को दर्शाती है।

भारत से एप्पल के आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 6.27 अरब डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 12.1 अरब डॉलर हो गया, जो लगभग 100 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्शाता है। ट्रेड विजन एलएलसी ने कहा कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत अब एप्पल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Also read: Unemployment rate: वर्ष 2028 तक बेरोजगारी दर में 0.97 प्रतिशत की कमी संभवः ORF रिपोर्ट

ट्रेड विजन एलएलसी की उपाध्यक्ष मोनिका ओबेरॉय (बिक्री एवं विपणन) ने कहा, ‘‘भारत सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना जैसी पहल ने एप्पल जैसी कंपनियों को स्थानीय विनिर्माण में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है।’’ अमेरिकी बाजार में भारत में बने आईफोन की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 7:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement