facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बॉन्ड और रुपये में तेजी, क्या यह आपके निवेश के लिए अच्छा संकेत है?

Advertisement

बेंचमार्क 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर यील्ड 4 आधार अंक (बीपीएस) गिरकर 7.14 फीसदी पर बंद हुई।

Last Updated- January 15, 2024 | 10:19 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

दिसंबर में अनुमान से कम खुदरा मुद्रास्फीति रहने से सोमवार को सरकारी बॉन्ड और रुपये में तेजी आई। बाजार भागीदारों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा किए गए निवेश से रुपये और बॉन्ड को मदद मिली। अमेरिकी बाजार सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के कारण बंद रहा।

बेंचमार्क 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर यील्ड 4 आधार अंक (बीपीएस) गिरकर 7.14 फीसदी पर बंद हुई। रुपया 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, शुक्रवार को रुपया 82.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा इंट्रा-डे के दौरान 82.78 रुपये के उच्चतम स्तर पर भी पहुंची थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘डॉलर सूचकांक 102 डॉलर के आसपास स्थिर रहने पर रुपये में सकारात्मक कारोबार हुआ। भारतीय पूंजी बाजार में निफ्टी 22,000 अंकों को पार कर गया और सेंसेक्स 73 हजार अंकों तक पहुंच गया। रुपये के लिए सकारात्मक दायरा 82.70 से 83.10 के बीच अनुमानित है। जनवरी में अब तक रुपये में 0.4 फीसदी की तेजी आई है, जबकि बेंचमार्क यील्ड में 3 आधार अंक की नरमी आई है।

बाजार भागीदारों ने बताया कि 14 साल की परिपक्वता अवधि वाले सरकारी बॉन्ड में आज सर्वाधिक तेजी आई क्योंकि विदेशी बैंकों ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से जमकर खरीदारी की। इस बीच कयास लगाए जा रहे थे कि सरकारी बैंक शुद्ध बिकवाल रहे।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति अनुमान से कम रही। एफपीआई ने सरकारी बॉन्ड बाजार में भी खरीदारी की।’ उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज स्वाभाविक बिकवाल थे।’ डीलरों ने कहा कि दिसंबर में घरेलू खुदरा मुद्रास्फीति 6.69 फीसदी थी, जबकि इसके 6.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement