facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT हार्डवेयर पीएलआई के तहत 17 कंपनियां इस साल शुरू करेंगी उत्पादन

Advertisement

सरकार ने नवंबर 2023 में IT हार्डवेयर के लिए नई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत डेल, एचपी, फॉक्सकॉन, लेनोवो, नेटवेब टेक्नोलॉजीज सहित 27 कंपनियों के आवेदन को मंजूरी दी थी

Last Updated- May 10, 2024 | 2:00 PM IST
IT hardware PLI
Representative Image

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि आईटी हार्डवेयर उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत चुने गये पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर विनिर्माताओं में से ज्यादातर के इस साल उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।

कृष्णन ने यहां नेटवेब टेक्नोलॉजीज की एक नई अत्याधुनिक कंप्यूटिंग सर्वर विनिर्माण इकाई के उद्घाटन के मौके पर अलग से बातचीत में कहा, ‘‘… 27 पीएलआई कंपनियों में से लगभग 17 इस साल उत्पादन शुरू कर देंगी। उनमें से लगभग छह-सात ने पिछले साल उत्पादन शुरू किया था और दो ने अगले साल उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई है।’’

सरकार ने नवंबर, 2023 में आईटी हार्डवेयर के लिए नई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत डेल, एचपी, फॉक्सकॉन, लेनोवो, नेटवेब टेक्नोलॉजीज सहित 27 कंपनियों के आवेदन को मंजूरी दी थी।

आईटी हार्डवेयर योजना के तहत जिन बड़े नामों को मंजूरी दी गई है उनमें फ्लेक्सट्रॉनिक्स, वीवीडीएन और ऑप्टिमस शामिल हैं। जिन अन्य आवेदकों को हरी झंडी मिली है उनमें पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स, एसओजेओ मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज, गुडवर्थ, नियोलिन्क, सिरमा एसजीएस, मेगा नेटवर्क्स, पैनाचे डिजीलाइफ और आईटीआई लि. शामिल हैं।

कृष्णन ने 10,372 करोड़ रुपये के भारत एआई मिशन के बारे में कहा कि इसमें घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता मिलेगी। मंत्रिमंडल ने इस साल सात मार्च को देश में एआई (कृत्रिम मेधा) विकास को प्रोत्साहित करने को लेकर पांच साल के लिए 10,372 करोड़ रुपये के व्यय के साथ भारत एआई मिशन को मंजूरी दी। स्वीकृत कोष का उपयोग सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत उच्च-स्तरीय एआई परिवेश तैयार करने के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement