facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT: तीसरी तिमाही में सतर्क रहने का संकेत

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 10:25 PM IST
Growth story from theater to television and now to streaming platforms

छुट्टियों की वजह से सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा उद्योग के लिए वित्त वर्ष की दूसरी छमाही सामान्य रूप से कमजोर रहती है। लेकिन व्यापक परिदृश्य के संबंध में बिगड़ते माहौल की वजह से वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही आगे भी सुस्त रह सकती है, जिस कारण कंपनियां सौदा निपटान के लिहाज से चिंता जता रही हैं।

इस चेतावनी का संकेत एचसीएल टेक ने दिया था। कंपनी के प्रबंधन ने दिसंबर के पहले सप्ताह में अपने निवेशक दिवस के दौरान इंगित किया था कि वित्त वर्ष 23 का राजस्व अनुमान के निचले स्तर पर रह सकता है। इसका कारण था बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) तथा आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में अधिक छुट्टियां।

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में टियर-1 वाली लगभग सभी कंपनियों ने कहा था कि सामान्य रूप से व्यापक माहौल का बजट पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि कुछ ऐसे विशिष्ट क्षेत्र भी रहे, जहां सौदा निपटाने में विलंब नजर आया। इनमें ऋण, आधुनिक प्रौद्योगिकी, खुदरा और दूरसंचार शामिल हैं।

विश्लेषकों के मुताबिक इसका मतलब यह है कि प्रमुख फर्मों के मामले में राजस्व वृद्धि एक से तीन फीसदी रहेगी और मिड-कैप के मामले में यह ऋणात्मक और पांच प्रतिशत के बीच रह सकती है। अलबत्ता आपूर्ति पक्ष की बाधाओं के नियंत्रण में रहने और करेंसी की अनुकूल दिशा की वजह से इस तिमाही में मार्जिन में सुधार होने के आसार हैं।

आईटी सेवाओं के परिणाम 9 जनवरी से आने शुरू होंगे और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने आंकड़ों की घोषणा करने वाली पहली कंपनी होगी। इसके बाद इन्फोसिस और एचसीएलटेक 12 जनवरी को अपने आंकड़ों की घोषणा करेगी। विश्लेषकों को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही इस क्षेत्र के लिए आगाह करने वाली होगी, जो अब तक उत्साहजनक वृद्धि दिखाने में कामयाब रहा है।

यह भी पढ़ें: हेल्थकार्ट की नजर अमेरिकी बाजार पर

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर तुलना करने पर राजस्व वृद्धि ऊंचे आठ-नौ प्रतिशत से लेकर 14-15 प्रतिशत के बीच हल्की रहेगी। एबिटा मार्जिन कम हो गया है और इसमें मामूली सुधार होने की संभावना रहेगी। हमने यह बात नोट की है कि उद्योग पिछले दो वर्षों में छुट्टियों के प्रभाव से बच गया।

आईडीबीआई कैपिटल की रिपोर्ट में कहा गया है कि आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों में कमी, नौकरी छोड़ने की दर में कमी और लागत दक्षता से मार्जिन को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए लार्ज कैप में 35 से 117 आधार अंक (बीपीएस) का सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement