facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विनिर्माण क्षेत्र की सुस्ती पर ध्यान जरूरी, रीपो दर कटौती से मिलेगी राहत: नागेश कुमार

Advertisement

मौद्रिक नीति समिति के सदस्य ने कहा, पूंजी की लागत घटाने से निजी निवेश और मांग में तेजी आएगी

Last Updated- December 20, 2024 | 10:51 PM IST
Repo rate

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य नागेश कुमार ने मनोजित साहा को ईमल पर दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र में मंदी के कारण दिसंबर की समीक्षा बैठक में 25 आधार अंक कटौती के लिए मत दिया था। पेश हैं मुख्य अंश :

आपने दिसंबर में नीतिगत समीक्षा के दौरान रिपो दर में 25 आधार अंक कटौती के लिए क्यों मत दिया था। आपके क्या तर्क थे?

मेरा मानना है कि 2024-25 की दूसरी तिमाही में वृद्धि 6.7 प्रतिशत से गिरकर 5.4 प्रतिशत होना गंभीर था। यह मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र की सुस्ती से भी उजागर होता है। कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर पहली तिमाही के 2.0 प्रतिशत से सुधर कर दूसरी तिमाही में 3.5 प्रतिशत हो गई। सेवा क्षेत्र ने जबरदस्त वृद्धि दर को कायम रखा था।

विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 7.0 प्रतिशत से तेजी से गिरकर 2.2 प्रतिशत हो गई। रीपो दर को कम करके पूंजी की लागत घटाकर निजी निवेश के साथ-साथ उपभोक्ता मांग की वृद्धि को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार से महंगाई के दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

कई केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। कैसे देखते हैं?

ज्यादातर केंद्रीय बैंकों ने मौद्रिक नीति को सामान्य स्तर पर लाने की शुरुआत कर दी है। यूएस फेड ने तीन चरणों में नीतिगत दर में 100 आधार अंक की कटौती कर दी है। अगर हम सामान्यीकरण की प्रक्रिया को नहीं अपनाते हैं तो रुपये की कीमत बढ़ने का जोखिम पैदा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement