facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITR Filing: रिकॉर्ड 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न

Advertisement

5 करोड़ से ज्यादा ने अपनाई नई कर प्रणाली, 59 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न दाखिल किया

Last Updated- August 02, 2024 | 11:38 PM IST
Tax

आकलन वर्ष 2024-25 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुल फाइलिंग में 5.27 करोड़ लोगों ने नई कर प्रणाली के आधार पर आयकर रिटर्न दाखिल किया है, जबकि 2.01 करोड़ लोगों ने पुरानी कर प्रणाली अपनाई है। पिछले साल इस अवधि के दौरान 6.77 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।

नई कर प्रणाली को डिफॉल्ट व्यवस्था बनाया गया है यानी अगर करदाता ने विकल्प नहीं चुना है तो यह स्वत: ही लागू हो जाता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को कारोबार से आमदनी नहीं होती है तो वह वित्त वर्ष के दौरान बदलाव कर किसी भी कर प्रणाली को चुन सकता है, जो उसके लिए उचित हो।

नई कर प्रणाली को आकर्षक बनाने के लिए बजट 2024 में आयकर स्लैब में बदलाव किया गया है। यह बदलाव मुख्य रूप से कम कर ढांचे के स्तर पर है, जिससे वेतनभोगी वर्ग को फायदा होगा। आयकर विभाग ने लगातार तीसरे साल रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई के आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। अंतिम तिथि के बाद आईटीआर दाखिल करने पर 5,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ेगा। हालांकि ऐसे छोटे करदाताओं को सिर्फ1000 रुपये का भुगतान करना होगा, जिनकी कर योग्य आय 5 लाख रुपये तक है।

इस साल 58.57 लाख आईटीआर पहली बार दाखिल हुए हैं, जिससे कर का आधार बढ़ने व अनुपालन में सुधार का पता चलता है। सबसे ज्यादा करीब 69.92 लाख आईटीआर 31 जुलाई 2024 को दाखिल किए गए, जो वेतनभोगी करदाताओं व अन्य गैर कर ऑडिट वाले करदाताओं के लिए अंतिम तिथि थी।

रिटर्न प्लेटफॉर्म पर 17 जुलाई को प्रति सेकंड 917 आईटीआर और 31 जुलाई को प्रति मिनट 9,367 आईटीआर दाखिल किए गए, जो एक रिकॉर्ड है। पहली बार प्रमुख प्रमुख आईटीआर फॉर्म (आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-4 और आईटीआर-6) ई-फाइलिंग पोर्टल पर 1 अप्रैल 2024 से उपलब्ध कराए गए थे। आईटीआर-3 और आईटीआर-5 भी पिछले वित्त वर्षों की तुलना में पहले उपलब्ध करा दिए गए थे।

सिर्फ 31 जुलाई को ही 3.2 करोड़ सफल लॉगिन हुए। इसके साथ ही 6.21 करोड़ आईटीआर का ई-वैरीफिकेशन हुआ, जिसमें से 5.81 करोड़ में आधार आधारित ओटीपी का इस्तेमाल हुआ, जिससे इस तरीके की 93.56 प्रतिशत स्वीकार्यता दर का पता चलता है।

ई-वेरीफाइड रिटर्न में 43.34 फीसदी (2.69 करोड़ से ज्यादा) 31 जुलाई तक प्रॉसेस किए गए। टिन 2.0 भुगतान व्यवस्था में भी उल्लेखनीय गतिविधि देखी गई। जुलाई 2024 में आकलन वर्ष 2024-25 के लिए 91.94 लाख चालान प्राप्त हुए। 1 अप्रैल, 2024 से कुल 1.64 करोड़ चालान प्राप्त हुए हैं। ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क ने करीब 10.64 लाख करदाताओं के सवालों को देखा और उनकी मदद की।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement