facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जयप्रकाश एसोसिएट्स पर 55 हजार करोड़ रुपये कर्ज

Advertisement

संकटग्रस्त जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स पर 10 नवंबर 2024 तक कुल बकाया ऋण 55,525.89 करोड़ रुपये था। कंपनी अभी दिवाला कार्यवाही का सामना कर रही है।

Last Updated- December 05, 2024 | 6:44 PM IST
Jaiprakash Associates has a debt of Rs 55 thousand crores जयप्रकाश एसोसिएट्स पर 55 हजार करोड़ रुपये कर्ज

जयप्रकाश एसोसिएट्स लि. (जेएएल) (JaiPrakash Associates) ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बैंकों/वित्तीय संस्थानों से अस्थायी आधार पर कुल बकाया कर्ज 10 नवंबर 2024 तक 55,525.89 करोड़ रुपये था। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ( National Company Law Appellate Tribunal) की इलाहाबाद पीठ ने तीन जून 2024 को सुनाए अपने आदेश में जेएएल के खिलाफ दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता 2016 के तहत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (Insolvency Proceedings) शुरू करने का निर्देश दिया था। साथ ही भुवन मदान को समाधान पेशेवर (आरपी) नियुक्त किया था।

कंपनी सूचना के अनुसार चूंकि कंपनी दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) (Insolvency and Bankruptcy Code) के अंतर्गत है, इसलिए सभी ऋणदाता अपने दावे दाखिल करने की प्रक्रिया में हैं तथा उनका सत्यापन किया जा रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स कर्ज कम करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से अपने सीमेंट संयंत्र बेच रही है। हालांकि कर्ज चुकाने में चूक के कारण अब वह दिवाला कार्यवाही का सामना कर रही है। सीमेंट के अलावा कंपनी निर्माण, होटल, बिजली और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है।

 

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement