facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रोजगार सृजन 21 माह के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 12:11 AM IST
Employment in India

नई औपचारिक नौकरियों का सृजन फरवरी महीने में लगातार तीसरे महीने घटकर 21 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे रोजगार के बाजार पर दबाव के संकेत मिलते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से गुरुवार को जारी ताजा पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या पिछले महीने की तुलना में फरवरी में 10 प्रतिशत घटकर 7,38,052 हो गई है, जो जनवरी में 8,19,659 थी।

मई 2021 के बाद ईपीएफ में शामिल होने वाले नए सबस्क्राइबरों की यह सबसे कम संख्या है, जब इस फंड से सिर्फ 6,49,618 नए सबस्क्राइबर जुड़े थे। इसके पहले वित्त वर्ष 23 में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या अप्रैल से सितंबर तक लगातार 6 महीने 10 लाख से ऊपर बनी रही और जुलाई 2022 में संख्या 11,68,266 पर पहुंच गई थी।

बहरहाल शुद्ध पेरोल के आंकड़े, जिसमें नए सबस्क्राइबरों, इससे बाहर जाने वालों और पुराने सबस्क्राइबरों के वापस आने के आंकड़े होते हैं, में पिछले महीने की तुलना में 7.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है और जनवरी के 12.9 लाख की तुलना में फरवरी में यह संख्या 13.9 लाख रही है। बहरहाल शुद्ध मासिक पेरोल की संख्या अनंतिम प्रकृति के होते हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement