facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jobs: नई नौकरियों का सृजन लगातार तीसरे माह कम

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 11:26 PM IST
jobs

नई औपचारिक नौकरियों का सृजन दिसंबर में कम हुआ है और यह लगातार तीसरे महीने 10 लाख से कम है। सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से जारी आंकड़ों से रोजगार के बाजार में दबाव का पता चलता है।

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या दिसंबर में 14.5 प्रतिशत घटकर 8,02,250 रह गई है, जो नवंबर में 9,37,780 थी। अक्टूबर में महज 7,80,170 सबस्क्राइबर ईपीएफ में शामिल हुए थे, जो मई 2021 के बाद का सबसे कम मासिक पंजीकरण था।

इसके पहले वित्त वर्ष 23 में मासिक नए सबस्क्राइबरों की संख्या अप्रैल से सितंबर तक लगातार 6 महीने 10 लाख से ऊपर बनी हुई थी। जुलाई में संख्या 11,59,350 के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

पेरोल की संख्या में शुद्ध बढ़ोतरी की गणना नए सबस्क्राइबरों की संख्या, इससे बाहर हुए लोगों की संख्या और पुराने सबस्क्राइबरों की वापसी के आधार पर किया जाता है। इस हिसाब से दिसंबर में 7.7 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और संख्या 14,93,031 हो गई है, जो नवंबर में 13,85,923 थी।

बहरहाल शुद्ध मासिक पेरोल के आंकड़े अनंतिम प्रकृति के हैं और इसमें अक्सर अगले महीने तेज बदलाव हो जाता है। यही वजह है कि नए ईपीएफ सबस्क्राइबरों के आंकड़ों की विश्वसनीयता शुद्ध बढ़ोतरी की तुलना में अधिक होती है।

दिसंबर में शामिल किए गए नए सबस्क्राइबरों में 18 से 25 साल की उम्र के लोगों की संख्या 4,46,358 है, जो नवंबर के 5,28,484 की तुलना में 15.5 प्रतिशत कम है। यह आंकड़े अहम होते हैं क्योंकि 18 से 25 साल के उम्र में सामान्यतया श्रम बाजार में आए नए लोग होते हैं और इससे तेजी का पता चलता है।

नए पुरुष सबस्क्राइबरों की संख्या 14.9 प्रतिशत गिरी है, जबकि महिला सबसक्राइबरों की संख्या इसकी तुलना में कम यानी 12.9 प्रतिशत गिरी है।

अपनी तरफ से सर्वे कराने वाले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में भी नौकरियों का कमजोर प्रदर्शन जारी रहा है और बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई है, जो नवंबर में 8.03 प्रतिशत थी।

सीएमआईई के मुताबिक शहरी बेरोजगारी बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ है। मुख्य रूप से ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि श्रम बल बढ़ा है, लेकिन अर्थव्यवस्था में पर्याप्त नौकरियों का सृजन नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement