facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फेम-3 में शामिल हों ई-ट्रक

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मंत्रालय ई-ट्रकों की दिशा में कई पहलों का नेतृत्त्व कर रहा है, जिसमें आगामी फेम-3 योजना के तहत संभावित प्रोत्साहन भी शामिल है।’

Last Updated- August 23, 2024 | 6:55 AM IST
etruck
Representative image

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम) योजना के तीसरे चरण में इलेक्ट्रिक ट्रकों (ई-ट्रक) को शामिल करने की वकालत की गई है। ‘भारत जीरो एमिशन ट्रकिंग (जेडईटी) पॉलिसी एडवाइजरी’ नाम की रिपोर्ट में भारत के ट्रक क्षेत्र को शून्य उत्सर्जन वाले वाहन की ओर ले जाने की समग्र योजना बताई गई है। इसमें 2050 तक 100 फीसदी शून्य उत्सर्जन वाले ट्रकों की बिक्री का खाका तैयार किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारी उद्योग मंत्रालय ई-ट्रक के मामले में कुछ पहल कर रहा है। इसमें आगामी फेम-3 योजना के तहत संभावित रूप से प्रोत्साहन दिया जाना शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मंत्रालय ई-ट्रकों की दिशा में कई पहलों का नेतृत्त्व कर रहा है, जिसमें आगामी फेम-3 योजना के तहत संभावित प्रोत्साहन भी शामिल है।’

बिजनेस स्टैंडर्ड ने जनवरी में 100 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट के साथ योजना में ई-ट्रकों को शामिल किए जाने की संभावना को लेकर खबर दी थी। इस प्रोत्साहन का लक्ष्य खनन, स्टील और सीमेंट जैसे उद्योगों में काम करने वाले भारी वाणिज्यिक वाहनों (एचसीवी) को सहयोग प्रदान करना है, जिससे डीजल से चलने वाले एचसीवी को हटाया जा सके, जो भारी मात्रा में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं।

भारत जेडईटी नीति परामर्श दस्तावेज जेडईटी की भारत में स्वीकार्यता को गति देने का एक समग्र दस्तावेज है। इसमें 5 प्रमुख क्षेत्रों में 30 रणनीतिक हस्तक्षेपों का ब्योरा दिया गया है।

योजना में जेडईटी को खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देना, बाजार संबंधी स्पष्टता के लिए संशोधित विनियामक ढांचा तैयार करना और टैक्स क्रेडिट व नवोन्मेषी सर्विस मॉडलों के माध्यम से शून्य उत्सर्जन वाले ईंधन भरने का बुनियादी ढांचा विकसित करना शामिल है। इसमें धन मुहैया कराने संबंधी समाधान का भी खाका है, जिसमें कम ब्याज पर कर्ज और ऋण के विविध विकल्प शामिल हैं, जिससे जेडईटी को ज्यादा वहनीय बनाया जा सके। साथ ही हिस्सेदार केंद्रित पहल को बढ़ावा मिल सके।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 6:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement