facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

JP Morgan के फैसले से निवेशक आधार बढ़ेगा, रुपया भी होगा मजबूतः CEA

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी JP Morgan ने भारत की सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) को अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में शामिल करने की घोषणा की है।

Last Updated- September 22, 2023 | 11:34 PM IST
V Anantha Nageswaran

मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के सरकारी बॉन्ड को जेपी मॉर्गन (JP Morgan) के उभरते बाजार सूचकांक में अगले साल से शामिल किए जाने से निवेशक आधार का विस्तार होगा और इससे रुपये में मजबूती भी आ सकती है।

देश में पूंजी प्रवाह बढ़ने से रुपया भी होगा मजबूत

नागेश्वरन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जेपी मॉर्गन के इस फैसले से भारतीय वित्तीय संस्थानों को सरकारी बॉन्ड की खरीद की जिम्मेदारी से मुक्त होने का मौका मिलेगा और वे उस रकम का इस्तेमाल अधिक उत्पादक कार्यों के लिए निजी क्षेत्र को देने में कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से इस फैसले से भारत के सरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों का आधार बढ़ेगा। इसके अलावा देश में पूंजी प्रवाह बढ़ने से रुपये में मजबूती का भी रुझान रह सकता है।”

Also read: JP Morgan के बाद, Bloomberg इंडेक्स में भी शामिल हो सकते हैं भारत के बॉन्ड; 20 अरब डॉलर के इनफ्लो की उम्मीद

अगले साल तक शामिल होंगे भारत के सरकारी बॉन्ड

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी जे पी मॉर्गन ने भारत की सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) को अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में शामिल करने की घोषणा की है। भारत के सरकारी बॉन्ड को 28 जून, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक 10 महीने की अवधि में क्रमबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा, “निवेशकों के बीच भारत सरकार के बॉन्ड को खरीदने की मांग है। ऐसे में यह मांग बढ़ने पर भारतीय मुद्रा के मजबूत होने की संभावना भी है।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते समय कहा था कि कुछ खास तरह की सरकारी प्रतिभूतियों को अनिवासी निवेशकों के लिए पूरी तरह खोला जाएगा और वे घरेलू निवेशकों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।

First Published - September 22, 2023 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट