facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JULY Services PMI: सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 13 साल के हाई पर पहुंचा पीएमआई

Advertisement

जुलाई में सर्विसेज PMI में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। ये जून के 58.5 से बढ़कर 62.3 के स्तर पर आ गई है।

Last Updated- August 03, 2023 | 1:27 PM IST
manufacturing PMI

JULY Services PMI: एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) ने 3 अगस्त को Services PMI के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में सर्विसेज PMI में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। ये जून के 58.5 से बढ़कर 62.3 के स्तर पर आ गई है।

जुलाई महीने में सर्विसेज PMI 13 साल के हाई लेवल पर पहुंच गई है। जुलाई में कंपोजिट PMI भी 59.4 से बढ़कर 61.9 के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा जुलाई में सर्विसेज PMI लगातार 24वें महीने 50 के अहम स्तर से भी ऊपर रही है। इसका मतलब ये है कि लगातार 24 महीनों में देश में सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियों में विस्तार देखने को मिला है।

Also Read: Morgan Stanley ने भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखाया भरोसा, रेटिंग को किया अपग्रेड

क्या कहता है PMI 

बता दें, PMI आंकड़ा 50 के ऊपर होता है तो यह माना जाता है कि कारोबारी गतिविधियों में ग्रोथ हुई है। वहीं अगर ये आंकड़ा 50 के नीचे रहता है तो यह माना जाता है कि कारोबारी गतिविधियों में संकुचन आया है।

जून में कैसा था सर्विस सेक्टर का हाल

महंगाई के कारण भारत के सर्विस सेक्टर में व्यावसायिक गतिविधि की वृद्धि जून के महीने में तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई थी, जबकि आउटपुट शुल्क में लगभग छह वर्षों में सबसे तेज वृद्धि देखी गई।

Also Read: Online gaming पर 1 अक्टूबर से लगेगा GST, जानें कितनी होगी दर

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) के परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) सर्वेक्षण में सर्विस सेक्टर का PMI मई के 61.2 से घटकर जून में 58.5 हो गया। अप्रैल के बाद यह सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह 62 था।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement