facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KYC Standards: सरकार ने KYC मानकों के लिए समिति गठित की

Advertisement

सोमनाथन की अध्यक्षता वाली समिति एकसमान मानकों को अंतिम रूप देगी

Last Updated- February 26, 2024 | 11:19 PM IST
Nirmala- निर्मला सीतारमण

सरकार ने अपने ग्राहकों को जानें (केवाईसी) के एकसमान मानकों के लिए वित्त सचिव टीवी सोमानथन की अध्यक्षता में समिति गठित की है। यह समिति इस मुद्दे पर अपनी सिफारिशें देगी। दरअसल वित्तीय स्थायित्व और विकास परिषद (एफएसडीसी) ने एक दिन पहले ही एक समान केवीईसी का प्रस्ताव पेश किए जाने पर चर्चा की थी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘समिति गठित कर दी गई है और विभिन्न सरकारी विभाग व एफएसडीसी के सदस्य इसके सदस्य होंगे।’ समिति एफएसडीसी के सभी सदस्यों से केवाईसी मानदंडों पर विचार आमंत्रित करेगी। उदाहरण के तौर पर कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय सामान्य रूप से पहचान के लिए स्थायी पहचान संख्या (पैन) के इस्तेमाल पर अपने अनुभव साझा करेगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने कंपनियों के लिए पैन को अपनाया है और इसका पूरी तरह पालन किया जा रहा है। विभिन्न प्राधिकरणों के लिए केवाईसी की जरूरत अलग हो सकती है लेकिन यह सामान्य पहचान में मददगार हो सकती है।’

अधिकारी ने कहा कि यदि किसी निकाय या कंपनी को आगाह किया गया है तो इसकी सुरक्षा मजबूत करने के लिए तरीका होगा।

एफएसडीसी ने बीते सप्ताह हुई अपनी 28वीं बैठक में पूरे वित्तीय क्षेत्र के लिए एक समान केवाईसी मानदंडों और केवाईसी के आंकड़ों के परस्पर इस्तेमाल पर चर्चा की थी। परिषद ने वित्तीय क्षेत्र के लिए केवाईसी डिजिटिलाइज और आसान बनाने की रणनीति बनाने की वकालत की थी।

इस बैठक में वित्तीय क्षेत्र के लिए बढ़ती विनियामकीय जांच खासतौर पर पेटीएम पेमेंट बैंक में केवीईसी और अन्य मानदंडों के पालन नहीं करने के मुद्दे पर सख्ती को लेकर यह बैठक महत्त्वपूर्ण हो गई।

सरकार ने शीर्ष निकाय एफएसडीसी का गठन किया था। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करती हैं। इसके सदस्यों में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त सचिव और/ या आर्थिक मामलों विभाग के सचिव, वित्तीय सेवाओं विभाग के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के चेयरमैन, बीमा नियामक और विकास बोर्ड और उसके चेयरमैन, पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण हैं।

एफएसडीसी सुपर विनियामक की तरह भूमिका निभाती है। इसके सदस्यों में वित्तीय नियामकों के सदस्य होते हैं। एफएसडीसी वित्तीय स्थायित्व, अंतर विनिमयन समन्वय आदि मुद्दों दर कार्य करती है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement