facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत से इजराइल जाने वाले मजदूरों को मिलेगी 1.3 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी, जमकर हुए आवेदन

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने इजराइल जाकर कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले श्रमिकों के लिए 10000 वैकेंसी जारी की थी, जिसके मुताबिक ये भर्ती की जा रही है।

Last Updated- January 30, 2024 | 7:51 PM IST
Skilled Labour
Representative Image

भारत से इजराइल में काम करने जा रहे मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी सिलसिले में आज यानी 30 जनवरी को लखनऊ के अलीगंज में बने गवर्नमेंट ITI कॉलेज में उन लोगों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो हाल ही में इजराइल जाकर काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे।

एक अधिकारी ने पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए बताया था कि अब तक 3080 श्रमिकों को इजराइल में नौकरियों के लिए चुना गया है।’ गौरतलब है कि गाजा के साथ इजराइल के युद्ध के कारण उसे पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं मिल रहे हैं, जिसकी वजह से वह भारत से श्रमिकों का आयात कर रहा है।

UP सरकार ने जारी की वैकैंसी?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने इजराइल जाकर कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले श्रमिकों के लिए 10000 वैकेंसी जारी की थी, जिसके मुताबिक ये भर्ती की जा रही है। भारत से इजराइल जाकर काम करने के लिए श्रमिकों ने जमकर अप्लाई किया। हजारों की संख्या में लोग कॉलेज पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराए थे।

क्या-क्या है काम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल में काम करने के लिए भारत के कई हिस्सों से लोगों ने अप्लाई किया है, जिसमें शटरिंग, आयरन बेंडिंग, सिरेमिक टाइलिंग या प्लास्टर में स्किल्ड मजदूर आवेदन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किए थे। विज्ञापन के मुताबिक, शटरिंग कॉरपेंटर के लिए 3,000,, आयरन बेंडिंग के लिए 3,000, सिरेमिक टाइलिंग के लिए 2,000 और प्लास्टर का काम करने के लिए भी 2,000 वैकेंसी जारी की गई थी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

बता दें कि इजराइल जाने वाले श्रमिकों के लिए इजराइल सरकार की एजेंसी जनसंख्या, आव्रजन और सीमा प्राधिकरण (PIBA) वहां जाकर काम करने वाले भारतीय मजदूरों को हर महीने 1,36,000 रुपये से 1,37,000 रुपये के बीच सैलरी देगी। इसके अलावा, 15,000 रुपये का फंड बोनस भी दिया जाएगा।

इस योजना के तहत भेजा जाता है इजराइल

भारतीय श्रमिकों को मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना (Chief Minister Mission Employment Scheme) के तहत इजराइल में रोजगार दिलाने के लिए एक कौशल परीक्षा कराई जाती है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement