facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले 2 साल में जीवन बीमा उद्योग की वृद्धि 8-11% रहने की संभावना

Advertisement

केयरएज रेटिंग्स के अनुसार अगले दो वित्त वर्ष में जीवन बीमा उद्योग 8-11% की वृद्धि दर के साथ बढ़ेगा, समूह बीमा, पेंशन और डिजिटल सुविधाओं से समर्थन मिलेगा।

Last Updated- December 27, 2025 | 12:56 PM IST
Indian Economy
Representative Image

केयरएज रेटिंग्स के विश्लेषकों का कहना है कि समूह बीमा, व्यक्तिगत पेंशन और लाइफ कवर उत्पादों के कारण वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के दौरान जीवन बीमा उद्योग की वृद्धि दर 8 से 11 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

इसके  अलावा समर्थन देने वाले नियमन, तेज डिजिटलीकरण, प्रभावी वितरण और बेहतर ग्राहक सेवाओं से भी वृद्धि में मदद मिलेगी। पिछले  2 दशक के दौरान इस क्षेत्र की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) 13 प्रतिशत रही है।  यह बाजार भाव के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुकूल है, जो इस अवधि के दौरान औसतन 12.4 प्रतिशत के करीब रही है।

समूह बीमा पॉलिसियों, पॉलिसियों के नवोन्मेष, ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक पॉलिसियों की पेशकश और व्यक्तिगत बीमा सेग्मेंट में मजबूत वितरण चैनल विकसित होने से इस क्षेत्र की वृद्धि दर बेहतर रहने की संभावना है। भारत में जीवन बीमा के कवरेज में आने वाले लोगों की संख्या वित्त वर्ष 2015 के करीब 15 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 40 करोड़ हो गई है, लेकिन कम राशि का बीमा होने जैसे ढांचागत खामियों के कारण मृत्यु और दीर्घायु जोखिम के हिसाब से यह अपर्याप्त साबित हुआ है।

विश्लेषकों ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025 में पॉलिसियों के नवीनीकरण में सुधार हुआ है, लेकिन स्थायी लाभ केवल कवर किए गए लोगों की संख्या बढ़ाने के बजाय पर्याप्त सुरक्षा और विश्वसनीय आय प्रदान करने से मिलेगा।’

भारत के बीमा बाजर में जीवन बीमा की हिस्सेदारी सबसे अधिक बनी हुई है और यह वित्त वर्ष 2025 में कुल प्रीमियम का करीब 74 प्रतिशत रहा है, जो 41 प्रतिशत वैश्विक औसत की तुलना में बहुत अधिक है। बहरहाल जीवन बीमा क्षेत्र शीर्ष 5 कंपनियों के कारोबार में सिमटा है, जिनकी कुल प्रीमियम में हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement
First Published - December 27, 2025 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement