facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संकट में राहत! तनाव के बीच LPG टैंकर ‘सर्व शक्ति’ ने सुरक्षित होर्मुज किया पार, 13 मई तक पहुंचेगा भारत

Advertisement

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 46,313 टन LPG लेकर 'सर्व शक्ति' टैंकर होर्मुज से सुरक्षित निकलकर विशाखापत्तनम की ओर आ रहा है। यह 13 मई तक पहुंच सकता है

Last Updated- May 03, 2026 | 8:39 PM IST
GAS Tanker
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आ रहा एक बड़ा टैंकर ‘एमटी सर्व शक्ति’ सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पार कर चुका है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मार्शल द्वीप के झंडे वाला यह जहाज अब भारत की ओर बढ़ रहा है।

विशाखापत्तनम में 46 हजार टन गैस की होगी डिलीवरी

करीब 46,313 टन LPG से लदा यह टैंकर 13 मई को विशाखापत्तनम बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। इस जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर्स सवार हैं, जिनमें से 18 भारतीय मूल के हैं। शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रविवार शाम को जहाज की लोकेशन ओमान की खाड़ी में देखी गई। इस कार्गो में इतनी गैस है जो देश की आधे दिन की जरूरत को पूरा कर सकती है। पिछले दो महीनों से जारी युद्ध और सप्लाई की दिक्कतों के बीच यह खेप भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

Also Read: शांति की उम्मीद या फिर छिड़ेगी जंग? ईरान ने अमेरिका को भेजा ‘मल्टी-लेयर्ड’ शांति प्रस्ताव; ट्रंप ने दिया जवाब

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) द्वारा चार्टर किया गया यह ‘वेरी लार्ज गैस कैरियर’ (VLGC) पहले भी फारस की खाड़ी और भारतीय बंदरगाहों के बीच चक्कर लगा चुका है। लेकिन इस बार की यात्रा खास है, क्योंकि ईरान से जुड़े जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के बाद यह हॉर्मुज के ‘वॉर जोन’ को पार करने वाला पहला भारत-लिंक्ड टैंकर बन गया है।

सरकार की कड़ी निगरानी और सुरक्षा प्रयास

फिलहाल हॉर्मुज के पश्चिमी हिस्से में भारत के 14 जहाज फंसे हुए हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय जहाज के साथ किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। जहाजरानी मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर समुद्री हितधारकों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि जहाजों का परिचालन बाधित न हो।

डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम भी पूरी सक्रियता से काम कर रहा है। अब तक 8,300 से अधिक कॉल और लगभग 18,000 ईमेल हैंडल किए जा चुके हैं। भारत ने अब तक खाड़ी क्षेत्र से 2,953 नाविकों की सुरक्षित घर वापसी भी कराई है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान चुनौतियों के बावजूद देश के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य है और कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है।

Advertisement
First Published - May 3, 2026 | 8:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement