facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Make in India: सालाना 100 अरब डॉलर विदेशी निवेश का लक्ष्य

Advertisement

मेक इन इंडिया पहल की शुरुआत एक दशक पहले की गई थी।

Last Updated- September 25, 2024 | 9:59 PM IST
Market dynamics changed, foreign capital attracted towards America बाजार की चाल बदली, विदेशी पूंजी अमेरिका की ओर आकर्षित

सरकार आने वाले वर्षों में हर साल 100 अरब डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की आवक के लक्ष्य पर विचार कर रही है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बुधवार को कहा कि यह लक्ष्य मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर भारत के भरोसे के अनुरूप है।

मेक इन इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिंह ने कहा, ‘हम बहुत ज्यादा निवेश की आवक का लक्ष्य रख रहे हैं। इस समय हर साल करीब 70 से 80 अरब एफडीआई आ रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह बढ़कर आने वाले वर्षों में कम से कम 100 अरब हो जाएगी।’

मेक इन इंडिया पहल की शुरुआत एक दशक पहले की गई थी। इसका मकसद विनिर्माण को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा दुरुस्त करना और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना है। भाटिया के मुताबिक मेक इन इंडिया पहल की विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, रक्षा और निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई), एफडीआई सुधारों और बुनियादी ढांचा संबंधी नीतियों के कारण घरेलू और विदेशी दोनों निवेश आकर्षित हुए हैं।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement