facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मालदीव आयात के लिए स्थानीय मुद्रा में भुगतान को लेकर भारत के साथ कर रहा है चर्चा

Advertisement

मालदीव सालाना भारत और चीन से क्रमशः 78 करोड़ अमरीकी डॉलर तथा 72 करोड़ अमरीकी डॉलर का सामान आयात करता है।

Last Updated- April 12, 2024 | 2:02 PM IST
Maldives and PM Modi

मालदीव अपनी मुद्रा रूफिया में आयात के भुगतान को लेकर भारत के साथ चर्चा कर रहा हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है। आर्थिक विकास मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा कि चीन से माल आयात को लेकर भी यही चर्चा जारी है।

मालदीव सालाना भारत और चीन से क्रमशः 78 करोड़ अमरीकी डॉलर तथा 72 करोड़ अमरीकी डॉलर का सामान आयात करता है।

समाचार पोर्टल एडिशनडॉटएमवी के अनुसार, 21 अप्रैल को संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की लामू एटोल की यात्रा के दौरान मावा द्वीप पर आयोजित एक कार्यक्रम में सईद ने यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि यदि सत्तारूढ़ दल संसद में बहुमत हासिल करता है तो वे ‘‘ करीब दो वर्ष के भीतर डॉलर की दर को आधिकारिक बाजार मूल्यों पर वापस लाने में सक्षम होंगे।’’

सईद ने कहा कि लक्ष्य यह है कि भारत से आयातित माल का भुगतान मालदीव के रूफिया में किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘ मालदीव किसी अन्य देश के साथ संबंध तोड़ने वाला देश नहीं है और एक ऐसा देश है जो व्यापार के लिए खुला है।’’

मंत्री ने साथ ही खुलासा किया कि मालदीव ने सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर को मालदीव आने के लिए आमंत्रित किया है। दोनों देशों के बीच मुद्रा विनिमय समझौते पर हस्ताक्षर करने के प्रयास भी जारी हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement