facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विनिर्माण गतिविधियां आठ माह के उच्च स्तर पर

Advertisement

एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मार्च में बेहतर होकर 58.1 हो गया जबकि यह फरवरी में 14 महीने के निचले स्तर 56.3 पर था।

Last Updated- April 02, 2025 | 10:19 PM IST
Reality of manufacturing in India: Story still incomplete, need to increase speed भारत में मैन्युफैक्चरिंग की हकीकत: कहानी अभी अधूरी, स्पीड बढ़ाने की दरकार

भारत की विनिर्माण गतिविधियां मार्च में आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। एक निजी सर्वे ने मंगलवार को बताया कि कंपनियों को ‘जबरदस्त मांग’ से बिक्री में मदद मिली और इससे विनिर्माण गतिविधियां एक साल से अधिक की सुस्ती से उबरीं।

एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मार्च में बेहतर होकर 58.1 हो गया जबकि यह फरवरी में 14 महीने के निचले स्तर 56.3 पर था। इस सूचकांक का संकलन एसऐंडपी ग्लोबल ने किया था। पीएमआई के तहत 50 से ऊपर का आंकड़ा उत्पादन गतिविधियों में विस्तार जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है। मार्च का आंकड़ा लगातार 45वें महीने विस्तार के दायरे में रहा।

सर्वे के मुताबिक, ‘अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की वृद्धि में सुस्ती के बावजूद मार्च में वृद्धि दर्ज हुई। कंपनियों को ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने भंडार का उपयोग करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप जनवरी 2022 के बाद से तैयार माल के भंडार में सबसे तेज गिरावट आई।’कंपनियों ने इस महीने में बीते सात महीने के दौरान सबसे तेज गति से अतिरिक्त उत्पादन किया ताकि गिरते हुए स्टॉक की भरपाई हो सके।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement