facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैन्यूफैक्चरिंग PMI मार्च में 8 महीने के हाई पर, बेहतर डिमांड से मिला बूस्ट

Advertisement

Manufacturing PMI: HSBC इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) मार्च में 58.1 रहा, जो फरवरी में 58.1 था।

Last Updated- April 02, 2025 | 1:32 PM IST
India-US Trade Deal
Representational Image

Manufacturing PMI: भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर मार्च में बढ़कर आठ महीने के हाई पर पहुंच गई। बेहतर डिमांड के बीच फैक्ट्री ऑर्डर और प्रोडक्शन में तेज बढ़ोतरी से मैन्यूफैक्चरिंग को बूस्ट मिला। बुधवार को एक मंथली सर्वे में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित HSBC इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) मार्च में 58.1 रहा, जो फरवरी में 58.1 था।

फरवरी में नए ऑर्डर और प्रोडक्शन में धीमी ग्रोथ के बीच भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। पीएमआई के तहत 50 से ऊपर सूचकांक होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दर्शाता है।

सर्वे के मुताबिक, भारत में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि ने फरवरी में खोई हुई जमीन वापस पा ली है, जो मुख्य रूप से इसके सबसे बड़े सब-कंपोनेंट: न्यू ऑर्डर इंडेक्स के मजबूत योगदान से प्रेरित रही। सर्वे में कहा गया, ‘‘मार्च में कुल बिक्री में जुलाई 2024 के बाद से सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई, जिसका श्रेय कंपनियों ने सकारात्मक ग्राहक रुचि, अनुकूल मांग की स्थिति और सफल मार्केटिंग मुहिम को दिया।’’

इसमें कहा गया, कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में प्रोडक्शन बढ़ा दिया। विस्तार की दर तेज हुई और अपने ऐतिहासिक औसत से ज्यादा रही जिससे आठ महीनों में सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। मार्च में नए निर्यात ऑर्डर में जोरदार ग्रोथ जारी रही, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई।

ग्लोबल सेल्स में दिखी ग्रोथ

कंपनियों ने ग्लोबल सेल्स के मामले में एशिया, यूरोप और पश्चिम एशिया में हुई ग्रोथ का हवाला दिया। बढ़ती मांग से कंपनियों को ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने भंडार का उपयोग करना पड़ा, जिसके चलते जनवरी 2022 के बाद से तैयार माल के भंडार में सबसे तेज गिरावट आई। एचएसबीसी इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 मैन्यूफैक्चरर के एक समूह में पर्चेजिंग मैनेजर्स को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।

बीते 15 महीने कैसी रही मैन्यूफैक्चरिंग PMI

Jan 2024 56.5
February 56.9
March 59.1
April 58.8
May 57.5
June 58.3
July 58.1
August 57.5
September 56.5
October 57.5
November 56.5
December 56.4
January 2025 57.7
February 56.3
March 58.1
Source: HSBC

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement