facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैन्युफैक्चरिंग PMI अक्टूबर में बढ़कर 59.2 पर, GST राहत और इनपुट लागत में कमी से मिली रफ्तार

Advertisement

S&P ग्लोबल के आंकड़ों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर के 57.7 से बढ़कर अक्टूबर में 59.2 पर पहुंच गया

Last Updated- November 03, 2025 | 11:32 AM IST
India-US Trade Deal
Representational Image

Manufacturing PMI: भारत की मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में अक्टूबर महीने में मजबूती दर्ज की गई है। S&P ग्लोबल के आंकड़ों के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर के 57.7 से बढ़कर अक्टूबर में 59.2 पर पहुंच गया। यह उछाल घरेलू मांग में तेजी, GST राहत उपायों, प्रोडक्शन में सुधार और तकनीकी निवेश में बढ़ोतरी की वजह से आया है।

मजबूत मांग, कम इनपुट लागत ने दी रफ्तार

HSBC की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, “भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अक्टूबर में 59.2 तक पहुंच गया है, जो सितंबर के 57.7 से ज्यादा है। मजबूत घरेलू मांग ने आउटपुट, नए ऑर्डर और जॉब जेनरेशन में तेजी लाई। वहीं, इनपुट लागत में गिरावट आई जबकि औसत बिक्री मूल्य में हल्की बढ़ोतरी हुई क्योंकि कुछ निर्माताओं ने लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला।”

नए ऑर्डर बढ़े, निर्यात धीमा

आंकड़ों के अनुसार, तीसरी तिमाही की शुरुआत में नए ऑर्डर में वृद्धि हुई, जिसे मजबूत मांग, बेहतर विज्ञापन और हालिया जीएसटी सुधारों ने समर्थन दिया। यह वृद्धि पिछले पांच वर्षों में सबसे तेज़ रफ्तार में से एक रही। हालांकि, विदेशी ऑर्डर में वृद्धि इस साल अब तक की सबसे कमजोर रही। 50 से ऊपर का आंकड़ा आर्थिक विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का स्तर सुस्त रफ्तार की ओर इशारा करता है।

जॉब जेनरेशन स्थिर रहा

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जॉब जेनरेशन का सिलसिला अक्टूबर में लगातार 20वें महीने जारी रहा। हालांकि, हायरिंग की रफ्तार मध्यम रही और सितंबर जैसी ही बनी रही।

मैन्युफैक्चरर भविष्य को लेकर पॉजिटिव हैं। वे जीएसटी सुधारों, क्षमता विस्तार और बेहतर मार्केटिंग प्रयासों को अपनी उम्मीदों का आधार मान रहे हैं। कंपनियों को उम्मीद है कि मांग मजबूत बनी रहेगी और लंबित कॉन्ट्रैक्ट्स जल्द निपटाए जाएंगे।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement