facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manufacturing PMI: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल में चार महीने के हाई पर

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 1:22 PM IST
manufacturing PMI

देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इस साल तेजी देखी जा रही है। आंकड़े देखें तो अप्रैल का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई (Manufacturing PMI) चार महीनों के उच्चतम स्तर पर है। माना जा रहा है कि मजबूत फैक्ट्री ऑर्डर और प्रोडक्शन की वजह से Manufacturing PMI अप्रैल में 56.4 से बढ़कर अप्रैल में 57.2 हो गया है।

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का अप्रैल का आंकड़ा एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) ने जारी किए हैं।

एस एंड पी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स की इकोनॉमिक एसोसिएट डायरेक्टर पॉलिन्ना डी लीमा ने कहा कि नए ऑर्डर मिलने से और प्रोडक्शन में तेजी आने की वजह से इस सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा, ‘कंपनियों पर प्राइस प्रेशर कम देखने को मिला है। साथ ही बेहतर इंटरनेशल सेल्स और सप्लाई चेन की स्थिति में सुधार से भी सेक्टर को फायदा मिला है। ऐसा लग रहा है कि इंडियन मैन्युफैक्चरर के पास आगे बढऩे के लिए काफी अवसर हैं।’

सर्वे के मुताबिक अप्रैल में इनपुट कॉस्ट में कफी तेजी देखने को मिली। हालांकि रिटेल महंगाई के खत्म होने की अभी संभावना नहीं है। डी लीमा के अनुसार मैन्युफैक्चरर के ऑपरेशनल कॉस्ट में इजाफा होने का संकेत दिया है, जिसमें फ्यूल, मेटल, ट्रांसपोर्टेशन और रॉ मटीरियल भी शामिल है।

क्या होता है परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI)

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) एक ऐसा सूचकांक है, जिसका इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की मौजूदा स्थिति का आंकलन करने के लिए किया जाता है। इसे अलग-अलग कारोबारी पहलुओं को देखते हुए साथ ही मैनेजरों की राय के आधार पर तैयार किया जाता है।
पीएमआई में कई मैनेजरों से प्रोडक्ट, नए ऑर्डर, उद्योग की उम्मीदों एवं आशंकाओं और रोजगार से जुड़ी हुई राय ली जाती है। इसके साथ ही मैनेजरों से पिछले माह की तुलना में नई स्थिति पर राय और रेटिंग देने के लिए कहा जाता है। इसी के आधार पर हर महीने पीएमआई के आंकड़े जारी किए जाते हैं।

 

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement