facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manufacturing PMI: फरवरी में मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियां चार महीने के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 12:44 PM IST
manufacturing PMI

भारत के विनिर्माण क्षेत्र (manufacturing sector) में वृद्धि की रफ्तार फरवरी में  चार महीने के निचले स्तर पर रही।

एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) फरवरी में 55.3 पर था। यह आंकड़ा जनवरी के 55.4 से  कम है। हालांकि फरवरी के पीएमआई आंकड़ों ने लगातार 20वें महीने के दौरान समग्र परिचालन दशाओं में सुधार की ओर संकेत किया है।

पीएमआई की भाषा में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाता है।

बुधवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, ”भारत के विनिर्माण उद्योग ने वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के मध्य में उत्पादन में मजबूत वृद्धि और नये ऑर्डर को बनाए रखा है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बिक्री की वृद्धि दर में उल्लेखनीय कमी आई है।” सर्वेक्षण के अनुसार 98 प्रतिशत लोगों ने रोजगार में कोई बदलाव नहीं होने की जानकारी दी।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि नौकरियों में वृद्धि की कवायद विफल रही, क्योंकि कंपनियों के पास वर्तमान जरूरतों के लिए पर्याप्त कर्मचारी थे।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement