facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manufacturing sector: जून में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का PMI बढ़कर 58.3, रोजगार दर में रिकॉर्ड बढ़त

Advertisement

Manufacturing sector: PMI सूचकांक में 50 से ऊपर का स्तर बढ़त और इससे कम गिरावट को दर्शाता है।

Last Updated- July 01, 2024 | 10:48 PM IST
MSME

भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) बढ़कर 58.3 हो गया जबकि मई में यह 57.5 था। एचएसबीसी के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र ने बीते माह आई गिरावट के मुकाबले इस बार कुछ बढ़ोतरी दर्ज की। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र ने मांग की जबरदस्त स्थितियों के बलबूते अपनी स्थिति बेहतर की। मांग बढ़ने से नए ऑर्डर, आउटपुट और खरीदारी के स्तर में विस्तार हुआ।

पीएमआई सूचकांक में 50 से ऊपर का स्तर बढ़त और इससे कम गिरावट को दर्शाता है। यह आंकड़े बीते 19 साल से अधिक समय से एकत्रित किए जा रहे हैं और कंपनियों ने इस बार तब से अब तक रोजगार की दर को सर्वाधिक बढ़ाया है। यानी रोजगार दर में रिकॉर्ड बढ़त हुई है।

मई से ही लागत का दबाव घटने लगा था, फिर भी बीते दो वर्षों में यह सर्वाधिक था। इससे कंपनियों को उत्पाद की बिक्री मूल्य में इजाफा करना पड़ा था और मई 2022 के बाद कंपनियों ने उत्पाद का दाम सबसे ज्यादा बढ़ाया। सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र ने मई में आई वृद्धि की गिरावट को कुछ दुरुस्त किया।

इससे पीएमआई में इजाफा हुआ और यह दीर्घकालिक औसत से करीब पांच अंक ज्यादा है। जून के आंकड़ों के अनुसार जबरदस्त मांग की की वजह से नए ऑर्डर, आउटपुट और खरीदारी के स्तर में इजाफा हुआ।’

सर्वेक्षण के मुताबिक, उपभोक्ता सामान उद्योग का प्रदर्शन मजबूत था जबकि मध्यवर्ती और निवेश सामान श्रेणी में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई। सर्वेक्षण के अनुसार जून माह में भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। अच्छी मांग, उच्च निर्यात मात्रा और सफल विज्ञापनों ने मांग में इजाफा किया।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement