facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लागत बढ़ी, लेकिन उत्साह कायम, 93% निर्माताओं ने जताई उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

FICCI सर्वे के अनुसार बढ़ती लागत के बावजूद भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत घरेलू मांग और निवेश उम्मीदों के चलते सकारात्मक बना हुआ है।

Last Updated- May 06, 2026 | 3:51 PM IST
Manufacturing Sector
Representative image

FICCI Manufacturing Survey: इनपुट लागत बढ़ने के बावजूद भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर सकारात्मक बना हुआ है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के नवीनतम मैन्युफैक्चरिंग सर्वे के अनुसार बढ़ती इनपुट लागत के बावजूद भारतीय निर्माण क्षेत्र में Q4 FY 2025-26 के लिए सकारात्मक विकास की भावना बनी हुई है। सर्वे में बड़े और एमएसएमई निर्माताओं की प्रतिक्रिया शामिल है, जिससे पता चलता है कि मजबूत घरेलू मांग और आधारिक आर्थिक स्थिरता से निर्माण क्षेत्र में सतत विकास की उम्मीद है।

सर्वे में कौन कौन से सेक्टर रहे शामिल?

सर्वे के 69वें संस्करण में आठ प्रमुख क्षेत्रों ऑटोमोटिव और ऑटो कंपोनेंट्स, कैपिटल गुड्स, केमिकल्स, फर्टिलाइजर और फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल्स, मशीन टूल्स, मेटल और मेटल प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल्स, एपरल्स और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के निर्माण प्रदर्शन और भावनाओं का आकलन किया गया। कुल उत्तरदाताओं का संयुक्त सालाना टर्नओवर 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

सर्वे में कितने लोगों ने जताई अच्छे की उम्मीद?

सर्वे में पाया गया कि Q4 FY 2025-26 में लगभग 93% उत्तरदाताओं ने उत्पादन में समान या वृद्धि होने की उम्मीद जताई, जबकि Q3 में यह आंकड़ा 91% था। घरेलू ऑर्डरों में भी आशावाद कायम रहा और 89% उत्तरदाताओं ने उच्च या समान स्तर की मांग की उम्मीद जताई।

 पिछले तिमाही की तुलना में उत्पादन क्षमता के उपयोग में थोड़ी कमी दिखी। अब औसतन 72% क्षमता का ही उपयोग हो रहा है, जो थोड़ा कम है। फिर भी आगामी छह महीनों में निवेश की उम्मीद स्थिर बनी हुई है। सर्वे में शामिल निर्माताओं ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में कुछ चुनौतियां बताईं जैसे वैश्विक हालात के कारण टैरिफ, व्यापार संबंधी प्रतिबंध और आर्थिक अनिश्चितता और ऑपरेशनल समस्याएं  जैसे मजदूरी की कमी, कच्चे माल की कमी और नियमों से जुड़ी कठिनाइयां आदि।

Current Average Capacity Utilization levels as reported in survey (%)

Sector Average capacity utilization (%)
Automotive & Auto Components 75.7
Capital Goods 69
Chemicals, Fertilizers & Pharmaceuticals 75
Electronics & Electricals 68
Machine Tools 70
Metal & Metal Products 76
Miscellaneous 65
Textiles, Apparels & Technical Textiles 76.4
Grand Total 72 (approx.)

 

निर्यात और इन्वेंट्री में सकारात्मक संकेत

निर्यात और इन्वेंट्री के मामले में भी सकारात्मक संकेत मिले। Q4 में लगभग 80% उत्तरदाताओं ने निर्यात में वृद्धि या समान स्तर की उम्मीद जताई। इन्वेंट्री में समान या उच्च स्तर की उम्मीद रखने वालों की संख्या 86% रही।

भर्ती और श्रम उपलब्धता में सुधार

सर्वे के अनुसार भर्ती और श्रम उपलब्धता में सुधार देखा गया। अगले तीन महीनों में 41% उत्तरदाता नई भर्ती की योजना बना रहे हैं। लगभग 79% उत्तरदाताओं ने पर्याप्त श्रमिक उपलब्धता बताई, जबकि 21% ने कुशल श्रमिकों की कमी की चुनौती जताई।

उत्पादन लागत में वृद्धि जारी रही

सर्वे में  लगभग 70% उत्तरदाताओं ने बताया कि उत्पादन लागत का हिस्सा बिक्री के मुकाबले बढ़ गया है। पिछली तिमाही में यह संख्या 57% थी, इसका मतलब इस तिमाही में लागत का दबाव ज्यादा बढ़ गया। इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण कच्चे माल की उच्च लागत, मुद्रा अवमूल्यन और बढ़ती लॉजिस्टिक्स व उपयोगिता लागत रहे। औसत ब्याज दर 8.85% रही और 86% उत्तरदाताओं ने बैंक से पर्याप्त फंड की उपलब्धता की पुष्टि की।

क्षेत्रवार विकास की उम्मीदें मध्यम से मजबूत

इस सर्वे के अनुसार क्षेत्रवार विकास की उम्मीदें मध्यम से मजबूत बनी रहीं। केमिकल्स, फर्टिलाइजर और फार्मास्यूटिकल्स में “मजबूत से मध्यम” वृद्धि की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों जैसे कैपिटल गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव और टेक्सटाइल्स में “मध्यम” विकास की उम्मीद जताई गई। FICCI सर्वे से स्पष्ट होता है कि भारतीय निर्माण क्षेत्र में स्थिर घरेलू मांग, बढ़ती निर्यात संभावनाएं और निवेश की निरंतर योजना के कारण अगली तिमाहियों में भी विकास की उम्मीद बनी हुई है।

Also Read | सर्विस सेक्टर में जोरदार तेजी: अप्रैल में सर्विसेज PMI 5 महीने के टॉप पर

Growth Expectations for Q-4 FY 2025-26*

Sector Growth Expectation
Capital Goods Moderate
Chemicals, Fertilizers & Pharmaceuticals Strong to Moderate
Electronics & Electricals Moderate
Machine Tools Moderate to Low
Metal & Metal Products Moderate
Miscellaneous Moderate
Textiles, Apparels & Technical Textiles Moderate
Automotive & Auto Components Moderate

* Very Strong >20%; Strong 10-20%; Moderate 5-10%; Low < 5%; Source: FICCI Survey

Advertisement
First Published - May 6, 2026 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement