facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नोटबंदी, GST, कोविड महामारी जैसे कई आर्थिक झटकों से खपत में वृद्धि दर पर पड़ा असर: Nomura

Advertisement

नोमुरा की गणना के मुताबिक 2012 से 2023 के बीच जहां वास्तविक ग्रामीण खपत 3.1 प्रतिशत CAGR रही है, यह 2010-12 के बीच 6.6 प्रतिशत थी।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:33 PM IST
FMCG

नोटबंदी, जीएसटी लागू किए जाने और उसके बाद कोविड महामारी की वजह से लगातार लगे आर्थिक झटकों के कारण पिछले दशक में खपत में वृद्धि दर उसके पहले के दशक की तुलना में कम रह सकती है। नोमुरा ने शुक्रवार को जारी ताजा एशिया इकनॉमिक मासिक रिपोर्ट में यह कहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खपत दो लगातार चले खपत सर्वे (2011-12 और 2022-23 की अवधि के दौरान वृद्धि दर) में चक्रवृद्धि औसत वृद्धि दर (सीएजीआर) इसके पहले की अवधि में हुई वृद्धि की तुलना में कम है।

वैश्विक निवेश बैंकर ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा फरवरी में जारी ताजा घरेलू उपभोग व्यय सर्वे (एचसीईएस) का विश्लेषण करके यह निष्कर्ष निकाला है।

नोमुरा की गणना के मुताबिक 2012 से 2023 के बीच जहां वास्तविक ग्रामीण खपत 3.1 प्रतिशत सीएजीआर रही है, यह 2010-12 के बीच 6.6 प्रतिशत थी। इसी अवधि के दौरान वास्तविक शहरी खपत में वृद्धि इस दौरान 2.6 प्रतिशत रही है, जो पहले 5.2 प्रतिशत थी। 2005-10 की अवधि के दौरान ग्रामीण और शहरी खपत वास्तविक आधार पर क्रमशः 4 प्रतिशत और 4.4 प्रतिशत बढ़ी है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अगर हम महंगाई दर के लिए उचित तरीके का इस्तेमाल कर उसे व्यय में से घटा दें तो हम वास्तविक खपत व्यय में इसी सीएजीआर के हिसाब से गिरावट पाते हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह गिरावट महंगाई की वजह से नहीं है। इससे पता चलता है कि पिछले दशक में नोटबंदी, जीएसटी लागू होने और महामारी जैसे झटकों का असर पड़ा है।’

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement