facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, पहली बार 400 लाख करोड़ के पार पहुंचा भारत का मार्केट कैप

Advertisement

पिछले एक साल में, पीएसयू स्टॉक सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर्स में से एक रहे हैं और निवेशक सरकार के कैपेक्स पुश और टर्नअराउंड स्टोरी पर भरोसा कर रहे हैं।

Last Updated- April 08, 2024 | 11:21 AM IST
Stocks to Buy

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 8 अप्रैल को बाजार में शानदार तेजी दिख रही है। इसी के साथ भारत का मार्केट-कैप पहली बार आज 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले नौ महीने में इसमें 100 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल पांच जुलाई को भारत का मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था। वहीं साल 2007 में भारत का मार्केट कैप 50 लाख करोड़ पहुंचा था जबकि 2014 में यह पहली बार 100 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था। इसमें 200 लाख करोड़ रुपये का स्तर फरवरी 2021 में छुआ था।

पीएसयू शेयरों में काफी तेजी

पिछले एक साल में खासकर पीएसयू शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। पिछले 12 महीने में निफ्टी पीएसई और निफ्टी सीपीएसई में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 95 फीसदी चढ़ा है।

ये भी पढ़ें- Forex Update: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $645.58 बिलियन के नए रिकार्ड हाई पर

पिछले 9 महीनों में 100 लाख करोड़ रुपये का जो ये लाभ मिला है इस वृद्धि में आईपीओ, एफपीओ या इक्विटी फंडिंग, नई लिस्टिंग आदि का प्रभाव भी शामिल है, लेकिन अधिकांश लाभ शेयर की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण हुआ है।

पिछले एक साल में, पीएसयू स्टॉक सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर्स में से एक रहे हैं और निवेशक सरकार के कैपेक्स पुश और टर्नअराउंड स्टोरी पर भरोसा कर रहे हैं। निफ्टी पीएसई इंडेक्स और निफ्टी सीपीएसई दोनों 12 महीनों में दोगुने से अधिक हो गए हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement