facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान से तौबा! मॉरिशस फिर से भारत से खरीदेगा हजारों टन चावल

Advertisement

भारत द्वारा निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद मॉरिशस सरकार लंबे समझौते की दिशा में; सब्सिडी वाले खाद्य कार्यक्रम के लिए भारत बनेगा प्रमुख आपूर्तिकर्ता।

Last Updated- November 03, 2025 | 8:56 AM IST
Rice stocks

म़ॉरिशस अपने सब्सिडी वाले खाद्य कार्यक्रम को चलाने और पाकिस्तान से आयात कम करने के लिए भारत से करीब 33,000 टन चावल आयात के दीर्घकालीन समझौते पर विचार कर रहा है। मॉरिशस स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन टेकेश लक्खो ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत द्वारा बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान उल्लेखनीय चावल आपूर्तिकर्ता बन गया है।

वैश्विक चावल सम्मेलन के दौरान अलग से बातचीत करते हुए लक्खो ने संवाददाताओं के एक चुनिंदा समूह को बताया कि घरेलू बाजार में चावल की कीमत पर काबू पाने के लिए भारत ने 2023 में गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, उसके बाद पाकिस्तान देश का उल्लेखनीय चावल आपूर्तिकर्ता बन गया।

प्रतिबंध के पहले दीर्घावधि समझौते के माध्यम से भारत से ही मॉरिशस को ज्यादातर चावल की आपूर्ति होती थी। भारत सरकार के प्रतिबंध के बाद मॉरिशस सरकार ने खुली निविदा की प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद पाकिस्तान ने बाजार पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब वे स्थिति को बदलना चाहते हैं, क्योंकि भारत ने प्रतिबंध हटा लिया है। पाकिस्तान वैश्विक चावल बाजार में भारत का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है।

लक्खो ने कहा, ‘हालांकि प्रतिबंध के दौरान भी दोनों सरकारों के बीच समझौते के माध्यम से कुछ मात्रा में चावल की आपूर्ति की गई थी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।’ मॉरिशस को हर साल लगभग 1,000 टन बासमती चावल और 32,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल की आवश्यकता होती है। वह अपने शुरुआती वर्षों से ही कल्याणकारी उपाय के तहत 13 लाख लोगों को अत्यधिक सब्सिडी वाली दर पर गैर-बासमती सफेद चावल की आपूर्ति कर रहा है।

लाभार्थियों को बेचे जाने वाले सफेद चावल का 2.5 किलो का पैकेट लगभग 26 मॉरिशस के रुपये में बेचा जाता है। मॉरिशस का 1 रुपया लगभग 1.94 भारतीय रुपये के बराबर होता है। लक्खो ने कहा, ‘खुले बाजार में उस पैकेट की कीमत लगभग मॉरिशस के करीब 56 रुपये है।’ मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की हाल की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement