facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सबसे ज्यादा रोजगार खाद्य उत्पाद क्षेत्र में, 40,508 फैक्टरियों से मिली बढ़त; NSO रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Advertisement

दूसरे स्थान पर परिचालन में फैक्टरियां ‘अन्य गैर धातु खनिज उत्पाद’उद्योग समूह की हैं। इस क्षेत्र में 29,321 फैक्टरियां चल रही हैं।

Last Updated- October 13, 2024 | 10:10 PM IST
Highest employment in food products sector, increase from 40,508 factories; Revealed in NSO report सबसे ज्यादा रोजगार खाद्य उत्पाद क्षेत्र में, 40,508 फैक्टरियों से मिली बढ़त; NSO रिपोर्ट में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) द्वारा जारी उद्योगों के वार्षिक सर्वे (एएसआई) के नवीनतम परिणामों से पता चला है कि एएसआई में शामिल कुल 29 प्रमुख औद्योगिक समूहों में से वित्त वर्ष 2023 में सबसे ज्यादा परिचालन में ‘खाद्य उत्पाद’ की 40,508 फैक्टरियां हैं।

संगठित विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 21 लाख लोग इसी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। खाद्य उत्पाद में मांस, मछली, क्रस्टेशियन, फल, सब्जियां, डेरी उत्पादों का संरक्षण और प्रसंस्करण शामिल है।

दूसरे स्थान पर परिचालन में फैक्टरियां ‘अन्य गैर धातु खनिज उत्पाद’उद्योग समूह की हैं। इस क्षेत्र में 29,321 फैक्टरियां चल रही हैं, जिनमें सीसे के उत्पादों और अन्य गैर धातु खनिज उत्पादों का विनिर्माण शामिल है।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि वित्त वर्ष 2023 में संगठित विनिर्माण क्षेत्र में परिचालन वाली फैक्टरियों की संख्या बढ़कर 2,53,334 हो गई हैं, जो वित्त वर्ष 2022 में 2,49,987 थीं।

बहरहाल अगर हम सकल मूल्यवर्धन (एनवीए) के हिसाब से देखें तो वित्त वर्ष 2023 में ‘बेसिक मेटल’ग्रुप का एनवीए सबसे ज्यादा 2.06 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें लोहे व स्टील, धातुओं की कास्टिंग व अन्य का विनिर्माण शामिल है।

इसके बाद ‘रसायन एवं रासायनिक उत्पादों’ के समूह की हिस्सेदारी है, जिनमें बेसिक केमिकल्स, उर्वरक, प्लास्टिक्स, सिंथेटिक रबर, मानव निर्मित फाइबर व अन्य का विनिर्माण शामिल है।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement