facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बजट के बाद 100 दिन के एजेंडे पर सचिवों के साथ मीटिंग

Advertisement

संसद के विशेष सत्र के बाद मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस की यात्रा कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश होने की संभावना है।

Last Updated- July 02, 2024 | 11:10 PM IST
राष्ट्र की बात: मोदी के तीसरे कार्यकाल की अहम चुनौतियां, Nation's talk: Important challenges of Modi's third term

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के शुरुआती 100 दिन के एजेंडे पर काम को लेकर सचिवों के साथ बजट के बाद बैठक करेंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि प्रत्येक मंत्रालय द्वारा बजट प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। मंत्रालयों ने अपने 100 दिन के एजेंडे को भी अंतिम रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री के समक्ष इससे संबं​धित प्रजेंटेशन बजट के बाद होगा।

संसद के विशेष सत्र के बाद मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस की यात्रा कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश होने की संभावना है। इससे पहले 22 तारीख को आ​र्थिक समीक्षा प्रस्तुत की जाएगी।

एक अन्य अ​धिकारी ने कहा कि सरकार के शुरुआती 100​ दिन का एजेंडा सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं को गति देने की दृ​ष्टि से बहुत अ​धिक महत्त्वपूर्ण होगा। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय को भेजे ईमेल का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं आया था। मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार में उनके 100 दिन 16 सितंबर को पूरे होंगे। उससे अगले दिन उनका जन्मदिन है। वह 17 सितंबर को 74 साल के हो जाएंगे।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पिछले महीने बताया था कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय अपने 100 दिन के एजेंडे में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के अंतर्गत 150,000 महिलाओं को प्र​शिक्षण देगा। संचार मंत्रालय इस दौरान स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर विभागीय नियम लागू कर
सकता है।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement