facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मार्च 2025 में माइक्रोफाइनैंस वितरण घटा, सालाना आधार पर 38% कम

Advertisement

सकल ऋण पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 14% कम हो गया। यह बीती तिमाही की तुलना में मार्च 2025 में 2.6% कम 3.81 लाख करोड़ रुपये था। यह मार्च 2024 में 4.42 लाख करोड़ रुपये था

Last Updated- May 27, 2025 | 8:36 AM IST
microfinance

माइक्रोफाइनैंस का धन वितरण बीती तिमाही की तुलना में मार्च 2025 की तिमाही के अंत में मौसमी कारणों से बढ़ा था लेकिन यह बीते साल की तुलना में कम था। इसका कारण यह था कि ऋण लेने वालों ने इस खंड पर बढ़ते बोझ के कारण सावधानी बरती थी।

सीआरआईएफ की रिपोर्ट के मुताबिक बीती तिमाही की तुलना में मार्च 2025 में वितरण 12.2 प्रतिशत बढ़कर 71,580 करोड़ रुपये हो गया था लेकिन यह बीते साल के 1.15 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 38 प्रतिशत कम था।

सकल ऋण पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत कम हो गया। यह बीती तिमाही की तुलना में मार्च 2025 में 2.6 प्रतिशत कम 3.81 लाख करोड़ रुपये था। यह मार्च 2024 में 4.42 लाख करोड़ रुपये था जबकि यह दिसंबर 2024 में 3.91 लाख करोड़ रुपये था। इसके अलावा नए ऋण लेने वालों की संख्या में भी गिरावट आई जबकि सक्रिय ऋण मार्च 2024 के 16.1 करोड़ से घटकर मार्च 2025 में 14 करोड़ हो गए थे। लिहाजा सक्रिय ग्राहकों की संख्या घट गई थी।

इस अवधि में सक्रिय ग्राहकों की संख्या 8.7 करोड़ से घटकर 8.3 करोड़ हो गई थी और यह आंकड़ उद्योग के हालात को बयां करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘यह रुझान उभरते दबाव और ऋणदाताओं के नपे तुले बदलाव को दर्शाता है।’

राज्य स्तरीय आंकड़ों से जानकारी मिलती है कि तमिलनाडु और कर्नाटक का पोर्टपोलियो में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement